गोरखपुर 08 अगस्त, 2026: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के तिनसुकिया मंडल के शिमलगुड़ी यार्ड में जल-भराव समाप्त हो जाने पर गाड़ियों का संचलन प्रारंभ करने हेतु इंजीनियरिंग कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तित निम्नवत रहेगा।
मार्ग परिवर्तन-
– डिब्रुगढ़ से 11 एवं 12 अगस्त, 2026 को चलने वाली 20503 डिब्रुगढ़-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग उत्तर लखिमपुर-रंगापाड़ा नार्थ-गुवाहाटी-रंगिया-न्यू बंगाई गांव के रास्ते चलाई जायेगी।
– नई दिल्ली से 10 एवं 11 अगस्त, 2026 को चलने वाली 20504 नई दिल्ली-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रंगिया-गुवाहाटी-रंगापाड़ा नार्थ-उत्तर लखिमपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
– डिब्रुगढ़ से 10 अगस्त, 2026 को चलने वाली 15903 डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग उत्तर लखिमपुर-रंगापाड़ा नार्थ-रंगिया-न्यू बंगाई गांव के रास्ते चलाई जायेगी।
– डिब्रुगढ़ से 10, 11 एवं 12 अगस्त, 2026 को चलने वाली 15909 डिब्रुगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग उत्तर लखिमपुर-रंगापाड़ा नार्थ-रंगिया के रास्ते चलाई जायेगी।
– लालगढ़़ से 09 अगस्त, 2026 को चलने वाली 15910 लालगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रंगिया-रंगापाड़ा नार्थ-उत्तर लखिमपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
– गोमतीनगर से 09 अगस्त, 2026 को चलने वाली 15950 गोमतीनगर-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रंगिया-रंगापाड़ा नार्थ-उत्तर लखिमपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
– चंडीगढ़ से 09 अगस्त, 2026 को चलने वाली 15904 चंडीगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रंगिया-रंगापाड़ा नार्थ-उत्तर लखिमपुर के रास्ते चलाई जायेगी।