स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पत्रकारों की शीर्ष संस्था न्यूज रिपोर्टर्स क्लब (प्रेस क्लब) की ओर से लगातार 16 वें वर्ष पत्रकार परिवारों का मिलन समारोह “पहल”आयोजित किया गया। सिविल लाइंस स्थित बिशप जॉनसन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बतौर विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शिरकत की। क्लब के सचिव मुनेंद्र वाजपेई ने अतिथियों का स्वागत कर उन्हें अंग बरसतम दिया और प्रतीक चिन्ह भेंट किया l कार्यक्रम संयोजक राजीव रंजन मिश्रा के संयोजकत्व में अतिथियों ने कार्यक्रम में 9 अगस्त को हुई महिलाओं और बच्चों के लिए आयोजित मेहंदी, रंगोली और चित्रकला के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकार परिवारों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही पत्रकारों द्वारा हर साल आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर भी आयोजकों का उत्साह वर्धन किया। कहा कि अपने आप में अनूठे इस कार्यक्रम में सृजनात्मक और कलात्मक प्रतिभाओं को मंच मिलता है l डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इस मौके पर पत्रकारों से सहयोग का वायदा किया। कहा कि यहां आने पर लगता है कि वह अपने परिवार के बीच में है और बच्चों महिलाओं का उत्साह बताता है कि क्लब का यह आयोजन सार्थक हैI इस मौके पर न्यूज़ रिपोर्टर्स क्लब के सचिव मुनेंद्र बाजपेयी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से पत्रकारों के लिए आवासीय कॉलोनी की मांग की। पहल कार्यक्रम में शहर में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों और समाज सेवियों को सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने विजेताओं को सम्मानित किया। कहा कि बच्चे अपने लक्ष्य को निर्धारित कर संकल्प के साथ मेहनत करें तो उन्हें रास्ता जरूर मिलेगा और वह सफल होंगेl उन्होंने कार्यक्रम से 16वें वर्ष अपने जुड़ाव की भी चर्चा कीl
पत्रकार मिलन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने आए कलाकारों ने देशभक्ति गीतों और भजनों से ऐसा समा बांधा कि देर रात तक
लोग झूमते रहे। पूर्व अध्यक्ष रतन दीक्षित ने धन्यवाद ज्ञापित किया आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बिशप जानसन स्कूल एंड कॉलेज प्रयागराज में इलाहाबाद न्यूज रिपोर्टर्स क्लब प्रेस क्लब द्वारा आयोजित पत्रकार परिवार समारोह “पहल” कार्यक्रम में अमर उजाला दैनिक जागरण और हिंदुस्तान के संपादक जी लोगों का विशेष आशीर्वाद प्रतिभागियों को मिलाl संचालन डॉक्टर रंजना त्रिपाठी ने किया l कार्यक्रम में संयुक्त सचिव श्री अनंत राम कुशवाहा जी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष और क्लब के सक्रिय वरिष्ठ सदस्य वह भारत समाचार के ब्यूरो चीफ धीरेंद्र द्विवेदी, सचिव मनीष पालीवाल, न्यूज़ 18 के सर्वेश दुबे जी, दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ फरहत खान जी,एन डी टीवी रिपोर्टर श्री दीपक गंभीर जी,
आज तक रिपोर्टर श्री पंकज श्रीवास्त जी, श्री विनोद सिंह जी अमर उजाला, श्री अभिषेक मिश्रा जी हिंदुस्तान, चीफ रिपोर्टर अमर उजाला अमित शरण जी, श्री राहुल शर्मा जी अमर उजाला, आज अखबार के देवेंद्र प्रताप सिंह जी व अमित श्रीवास्तव जी, चंद्रशेखर द्विवेदी जी , मो. गुफरान जी न्यूज, मेराज जी, श्री राजीव खरे जी डीडी न्यूज, श्री विनय रघुवंशी जी टाइम्स नाउ, दैनिक भास्कर के सचिन प्रजापति जी, श्री राम बहादुर जी हिन्दुस्थान समाचार एवं अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।
अमर उजाला के श्री प्रकाश सिंह जी, हिंदुस्तान के श्री संजोग मिश्रा जी, श्री संजय मिश्रा जी, श्री सचिन श्रीवास्तव जी, श्री रणविजय सिंह सत्यकेतु जी, श्री लाल रणविजय सिंह जी, दैनिक जागरण के श्री अमलेन्दु त्रिपाठी जी, श्री आशुतोष त्रिपाठी जी, अमर उजाला के श्री शिव त्रिपाठी जी, हिंदुस्तान के श्री अमित श्रीवास्तव जी, हिंदुस्तान के फोटोग्राफर सत्यम जी और अनिल मौर्य के साथइस मौके पर प्रिंट इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार छायlकार ब्यूरो चीफ, व्यापारी चिकित्सा और अन्य अतिथि मौजूद रहे l
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर न्यूज रिपोर्टर्स क्लब की ओर से पत्रकार परिवारों का मिलन समारोह “पहल”आयोजित