आगे भी निरंतर कार्य करता रहेगा ASG आई हॉस्पिटल विनोद मिश्रा
सहज शक्ति संवाददाता
प्रयागराज । ASG आई हॉस्पिटल प्रयागराज की तरफ से 12 दिसंबर 2025 दिन शुक्रवार को यातायात पुलिस लाइंस कमिश्नरेट ट्रैफिक चौराहे के ऑफिस प्रयागराज में आई प्रोटेक्शन चश्मा वितरण एवं नेत्र जांच का शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें सर्व प्रथम यातायात पुलिस लाइंस प्रयागराज के अधिक्षक रविन्द्र त्रिपाठी को ASG आई हॉस्पिटल प्रयागराज के वरिष्ठ जनसंर्क अधिकारी विनोद मिश्रा द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम पर रविन्द्र त्रिपाठी ने ASG आई हॉस्पिटल प्रयागराज के आंखों के प्रोडक्शन जैसे कार्य की सराहना की और आगे ऐसे कार्यक्रम निरंतर करने का सुझाव भी दिया।
कार्यक्रम में ASG आई हॉस्पिटल की टीम जिनमें अभिनव सीनियर आपॉटमेटिस्ट एवं कवलजीत जनसंपर्क अधिकारी के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्टाफ के आंखों की जांच की गई और उन सभी को आई प्रोटेक्शन चश्मा वितरित किया गया एवं उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, रंजीत वर्मा, संतोष कुमार सिंह, तथा हेड कांस्टेबल राजीव सिंह ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।