गोरखपुर, 04 सितम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की
सुविधा हेतु पूर्व से चलाई जा रही निम्नलिखित विशेष गाड़ियों के संचलन अवधि का विस्तार निम्नवत किया गया है।
विस्तारित अवधि में इन गाड़ियों का मार्ग, समय, रेक संरचना एवं ठहराव पूर्ववत रहेगा।
संचलन अवधि का विस्तार-
– 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनन्द विहार टर्मिनल वाया गोरखपुर द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि
का विस्तार 29 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को 26 अतिरिक्त फेरों के लिये किया गया है।
– 05580 आनन्द विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट वाया गोरखपुर द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि
का विस्तार 06 सितम्बर से 01 दिसम्बर, 2026 तक प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को 26 अतिरिक्त फेरों के लिये
किया गया है।
– 05575 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनल वाया गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का
विस्तार 08 सितम्बर से 24 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को 12 अतिरिक्त फेरों के लिये किया गया है।
– 05576 आनन्द विहार टर्मिनल-सहरसा वाया गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का
विस्तार 10 सितम्बर से 26 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को 12 अतिरिक्त फेरों के लिये किया गया है।