गोरखपुर, 07 सितम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा व्यापारियों तथा औद्यौगिक प्रतिष्ठानों को दी जा रही
उन्नत सुविधाओं तथा मुख्यालय एवं मंडल स्तर पर बिजनेस डेवलपमेंट यूनिटों के सुनियोजित प्रयासों से पूर्वोत्तर
रेलवे पर माल लदान में वृद्धि का क्रम जारी है। वर्तमान वित्त वर्ष 2026-27 के माह अगस्त, 2026 तक कुल 1.789
मिलियन टन माल लदान हुआ, जिससे रू. 209.62 करोड़ की आय हुई तथा माह अगस्त, 2026 में कुल 0.377
मिलियन टन माल का लदान हुआ, जिससे रू. 44.05 करोड़ की आय हुई।
माल लदान के फलस्वरूप पूर्वोत्तर रेलवे को रू. 209 करोड़ से अधिक की आय