56वीं अखिल भारतीय रेलवे क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में पूर्वोत्तर रेलवे की महिला टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता

गोरखपुर, 13 दिसम्बर, 2025: अमरकंटक, मध्यप्रदेश में 13 दिसंबर,2025 को 56वीं अखिल भारतीय रेलवे क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में पूर्वोत्तर रेलवे की महिला टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता, पूर्वोत्तर रेलवे की ही महिला खिलाड़ी कुमारी नंदनी गुप्ता ने व्यक्तिगत रूप से स्वर्ण पदक प्राप्त किया है और कुमारी पूजा वर्मा ने व्यक्तिगत रूप से तीसरे स्थान पर आकर कांस्य पदक प्राप्त किया। पूर्वोत्तर रेलवे के इतिहास में पहली बार टीम चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक एवं व्यक्तिगत रूप से स्वर्ण एवं कांस्य पदक प्राप्त किया है।
पूर्वोत्तर रेलवे की महिला खिलाड़ियों की इन उपलब्धियों पर महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर, अध्यक्ष/नरसा श्री अभय कुमार गुप्ता, महासचिव/नरसा श्री पंकज कुमार सिंह सहायक क्रीड़ा अधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related posts

Leave a Comment