वीपी सिंह ने सामाजिक न्याय को बहस का मुद्दा बनाया- चंद्रभूषण सिंह यादव

02 दिसंबर 1989 से 10 नवंबर 1990 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे वीपी सिंह ने मंडल लागू कर सामाजिक न्याय को बहस का मुद्दा बनाने का महत्वपूर्ण कार्य किया,उक्त उद्गार वीपी सिंह के स्मृति दिवस पर रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जनसंपर्क कार्यालय पर उनके स्मृति दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में वीपी सिंह का सबसे चर्चित फैसला मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करना था, जिससे सरकारी नौकरियों में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण का मार्ग प्रशस्त हुआ। सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने वीपी सिंह के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि वीपी सिंह द्वारा मंडल लागू करने के निर्णय ने भारतीय राजनीति में सामाजिक न्याय और प्रतिनिधित्व की बहस को केंद्र में ला दिया यद्यपि वे समाज के वंचित तबकों के लिए संवैधानिक प्रविधानों के तहत मंडल लागू करने के कारण अभिजात्य एवं कथित सभ्य समाज के बीच घृणा के पात्र हो गए। स्मृति दिवस पर वीपी सिंह को नमन है। वीपी सिंह को मंडल मसीहा बताते हुए उनको उनके स्मृति दिवस पर याद करते हुए नमन करने वालों में रामप्यारे यादव,व्यास यादव,गोविंद यादव, नारायन प्रसाद, शंकर गोंड, बेलभद्र गोंड,अयोध्या वर्मा,संजय यादव, संतोष मद्धेशिया, सतेंद्र यादव, लोरिक यादव,नगीना यादव,शंकर यादव,लालसा यादव, राम औतार यादव, फेंकू यादव, श्याम बाबू यादव, सुदर्शन यादव आदि के नाम प्रमुख हैं।

Related posts

Leave a Comment