वीर बाल दिवस पर भाजपा गंगापार की जिला संगोष्ठी आयोजित की गई

झूंसी।शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी गंगापार द्वारा कल्याण कैम्प कार्यालय झूंसी पर वीर बाल दिवस जिला संगोष्ठी आयोजित की गई संगोष्ठी में
मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी उत्तर मौर्या मौजूद रहे तथा संगोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान द्वारा की गई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता जिला प्रभारी भाजपा गंगापार उत्तर मौर्या ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह का बलिदान केवल सिख इतिहास ही नहीं बल्कि संपूर्ण भारतीय इतिहास में धार्मिक स्वतंत्रता साहस और सत्य के प्रति अटूट निष्ठा का अनुपम उदाहरण है इस मौके मौन जुलूस निकालकर वीर साहबजादों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई संगोष्ठी को फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल,फूलपुर विधायक दीपक पटेल, फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, जिला प्रवासी हौसिंला पाठक आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अरुण मिश्रा पिंटू नेता, मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी,बृजेश त्रिपाठी, कुंवर मृगेन्द्र सिंह महेश पांडेय धीरेन्द्र मिश्रा भूपेन्द्र सिंह नीलम गिरी आदि मौजूद रहीं।

Related posts

Leave a Comment