श्रीकृष्ण छठी पर भंडारे का आयोजन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

कानपुर। फेथफुलगंज कैंट स्थित बाबा ओंकारेश्वर मंदिर में बुधवार को श्रीकृष्ण की छठी के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना के बाद भंडारा शुरू हुआ। भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद में कढ़ी-चावल और रसगुल्ला वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए मंदिर परिसर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।आयोजकों और सहयोगियों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करने के…

Read More

हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई

कानपुर। फतेहपुर से बैंक की केवाईसी कराकर कानपुर लौट रहे दो दोस्तों को शराब पीकर बाइक चलाना और तेज रफ्तार में स्टंट करना भारी पड़ गया। मंगलवार शाम रामादेवी-नौबस्ता फ्लाईओवर पर कोयलानगर के पास ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक का हैंडल ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मृतक के साले ने मंगलवार रात करीब नौ बजे पुलिस को दी।मृतक की पहचान रतनलाल नगर की कच्ची…

Read More

पूर्व विधायक अशोक सिंह का डलमऊ क्षेत्र में लगातार भ्रमण, सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ रही सक्रियता

डलमऊ/रायबरेली। सरेनी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अशोक सिंह इन दिनों क्षेत्र में लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। डलमऊ ब्लॉक के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों, बैठकों और स्थानीय आयोजनों में पहुंचकर वह लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। उनके लगातार क्षेत्र भ्रमण से स्थानीय स्तर पर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होती दिखाई दे रही हैं। पूर्व विधायक अशोक सिंह विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं और क्षेत्र की समस्याओं तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी…

Read More

मिशन रफ़्तार: दिल्ली-मुंबई हाई-स्पीड कॉरिडोर की दिशा में एक ऐतिहासिक छलांग

उत्तर मध्य रेलवे (NCR) आज भारत के रेल इतिहास में एक युगांतरकारी मील के पत्थर की घोषणा कर रहा है, जो राष्ट्र-निर्माण की हमारी अटूट प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करता है। माननीय प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘गति शक्ति’ के विजन को साकार करते हुए, ‘मिशन रफ़्तार’ के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई हाई-स्पीड कॉरिडोर ने एक महत्वपूर्ण तकनीकी सफलता प्राप्त की है। आगरा मंडल के 132/2x25kV छाता ट्रैक्शन सब-स्टेशन (TSS) को 07 सितंबर 2026 को सफलतापूर्वक ‘फॉरवर्ड चार्जिंग’ के साथ सक्रिय कर दिया गया है। यह केवल एक तकनीकी उपलब्धि नहीं है, बल्कि…

Read More

शिक्षा से ही व्यक्ति और समाज का उत्थान संभव …प्रियंका शर्मा

विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर एयरफोर्स फैमिलीज वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा प्राथमिक विद्यालय बरवा भगवतपुर प्रयागराज में बच्चों और उपस्थित अभिभावकों को शिक्षा के महत्व पर चर्चा करते हुए अध्यक्ष प्रियंका शर्मा ने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र माध्यम है जिससे व्यक्ति और समाज का विकास संभव है.. शिक्षा से ही हर उपलब्धि प्राप्त की जा सकती है। शिक्षा से ही व्यक्ति सामाजिक,आर्थिक और बौद्धिक समृद्धि प्राप्त कर सकता है।। सभी बच्चों को स्कूल ने नामांकन और शिक्षित करने का संकल्प हर अभिभावक को लेना होगा।। विद्यालय में उपस्थित बच्चों…

Read More

दारागंज में श्रीकृष्ण षष्ठी पर निकली भव्य शोभायात्रा, लड्डू गोपाल की झांकी ने मोहा मन

प्रयागराज। भगवान श्रीकृष्ण कन्हैया के षष्ठी पर्व के अवसर पर आज दारागंज, प्रयागराज में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्री लड्डू गोपाल के साथ राधा-कृष्ण और कृष्ण-सुदामा की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सजे-धजे रथों और फूलों से सुसज्जित झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे मार्ग पर “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयकारे गूंजते रहे। यह शोभायात्रा राधा रमण इंटर कॉलेज, दारागंज से प्रारंभ होकर बड़े ही धूमधाम से जी.टी. रोड, निराला रोड, बक्सी तीन मुहानी और फुलवारियां रोड होते हुए पुनः…

Read More

प्रयागराज और मिर्जापुर से दिल्ली क्षेत्र तक रेल संपर्क का विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे द्वारा रेलगाड़ी संख्या 02417/02418 (प्रयागराज-दादरी) एवं 04163/04164 (नारायणपुर बाज़ार-दादरी) स्पेशल गाड़ी का शकूरबस्ती स्टेशन तक विस्तार प्रयागराज की संगम नगरी और मिर्जापुर के विंध्य क्षेत्र से दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेल संपर्क को और विस्तृत किया गया है। प्रयागराज और मिर्जापुर केवल प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र ही नहीं, बल्कि शिक्षा, पर्यटन, व्यापार और रोजगार के लिए भी बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही वाले महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों को दिल्ली-एनसीआर से बेहतर रेल संपर्क…

Read More

नैनो उर्वरक जागरूकता व सतुलित उर्वरक प्रयोग के तहत किसान सभा का आयोजन।

आज दिनांक 08 सितम्बर 2026 को ,कोरडेट आंवला द्वारा इकाई प्रमुख इफको आंवला श्री सत्यजीत प्रधान जी के संरक्षण व कोरडेट प्रधानाचार्य डॉ॰ अरविंद कुमार के दिशा निर्देशन में , नैनो उर्वरक जागरूकता तथा संतुलित उर्वरक उपयोग ”अंतर्गत किसान सभा का आयोजन बी पैक्स आंवला पूर्वी , तहसील आंवला में किया गया I कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश सिंह चौहान अध्यक्ष बी पैक्स आंवला पूर्वी ने किया। डॉ अरविंद कुमार उप महाप्रबंधक कोरडेट ने कृषकों को मृदा स्वस्थ,फसल चक्र तथा संतुलित उर्वरक प्रयोग में नैनो यूरिया व नैनो डी ए पी…

Read More

जलवायु सर्वेक्षण में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करने पर पार्षद डब्बू को बधाई

नैनी प्रयागराज।भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के नवनिर्वाचित क्षेत्रीय मंत्री डॉ अभिषेक रावत पासी का स्वागत अभिनंदन नैनी क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी पाषर्दगण व क्षेत्रवासियो द्वारा माला फूल पहना कर स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा के मनोज पासी ने किया, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री सत्यम शुक्ला रहे।कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय पार्षद रणविजय सिंह डब्बू ने किया तथा कार्यक्रम के आयोजक गुलाब सिंह राजू पासी रहे । डॉ अभिषेक रावत पासी ने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के…

Read More

हनुमान अंश : हिंदुस्तान की जड़ों से संवाद करता सिनेमा

संजय एम तराणेकर)   भारत को समझने के लिए केवल उसके शहरों, बाजारों और आधुनिकता को देखना पर्याप्त नहीं है। भारत को समझना हो तो उसकी जड़ों तक पहुँचना होगा-उसकी आस्था, लोक-स्मृति, संस्कृति और उन कथाओं तक, जिन्होंने सदियों से उसके सामूहिक मन को आकार दिया है। इसी संदर्भ में ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्म का महत्व केवल उसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन तक सीमित नहीं रह जाता।   यह फिल्म इसलिए भी उल्लेखनीय है कि उसने दर्शकों को केवल मनोरंजन नहीं दिया, बल्कि उन्हें उनकी अपनी सांस्कृतिक स्मृति से जोड़ने का…

Read More