कानपुर गुड्स शेड एवं पनकीधाम से माल लदान में महत्वपूर्ण उपलब्धियां

 पहली बार कानपुर गुड्स शेड से 20 BCN वैगन मक्का लदान  पनकीधाम से बांग्लादेश के रोहनपुर के लिए 21 BCN में डिआयल केक का लदान  पनकी धाम से सिलचर के लिए 4 वैगन में चावल लदान प्रयागराज मंडल द्वारा माल परिवहन को बढ़ावा देने, नए ग्राहकों को रेल परिवहन से जोड़ने तथा गुड्स शेड की उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक…

Read More

वरिष्ठ समाजसेविका एवं अधिवक्ता सुभाष राठी का निधन

अंतिम पायदान के लोगों की आवाज बनीं, 450 से अधिक दिव्यांग बेटियों का कराया विवाह प्रयागराज। अनाम स्नेह की संरक्षक, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद श्रीमती सुभाष राठी का 6 सितंबर को नई दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही प्रयागराज के सामाजिक एवं अधिवक्ता संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार सुबह उनके पुत्र अधिवक्ता राहुल राठी पार्थिव शरीर लेकर प्रयागराज स्थित प्रीतम नगर आवास पहुंचे। उनके अंतिम दर्शन के लिए आवास से लेकर रसूलाबाद घाट तक शुभचिंतकों,…

Read More

दिव्यांग बच्चों को आवश्यक उपकरण/उपस्कर वितरण हेतु कैम्प का किया जायेगा आयोजन

प्रयागराज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अनिल कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि समेकित शिक्षा के अन्तर्गत विशिष्ट आवश्यकता के दिव्यांग बच्चों को आवश्यक उपकरण/उपस्कर जैसे-हियरिंग एड, वैशाखी, छड़ी, डील चेयर, ट्राइसाइकिल, ब्रेल स्लेट, केन, कैलीपर व अन्य आवश्यक आधुनिक सहायक उपकरण/उपस्कर इत्यादि हेतु एलिम्को, कानपुर से सहयोग से मेजरमेन्ट/चिन्हॉकन कैम्प में संविलियन विद्यालय रामपुर ब्लॉक करछना में दिनांक 14.09.2026 दिव्यांग बच्चों का परीक्षण एवं पंजीकरण किया जायेगा तथा दिनांक 23.11.2026 उपकरण/उपस्कर का वितरण किया जायेगा। इसी प्रकार दिनांक 15.09.2026 को उच्च प्राथमिक विद्यालय हथिगंहा ब्लॉक…

Read More

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में प्रयागराज का परचम, राष्ट्रीय सम्मान के साथ राज्य स्तर पर भी ऐतिहासिक सफलता।

वार्ड 31 ने राष्ट्रीय स्तर पर Category-2 में हासिल किया तीसरा स्थान, वार्ड 33 लवायन ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया प्रयागराज का गौरव। “राष्ट्रीय मंच पर वार्ड 31 का सम्मान, राज्य में वार्ड 33 लवायन का प्रथम स्थान—स्वच्छ वायु के संकल्प से प्रयागराज ने देश और प्रदेश में लहराया परचम।” प्रयागराज, 7 सितम्बर 2026। पर्यावरण संरक्षण और वायु गुणवत्ता सुधार की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम अब राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर दिखाई देने लगा है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत…

Read More

डीएलएड बीटीसी स्पेशल बैक पेपर कराने एवं डेट शीट जारी कराने के लिए आज पीएनपी प्रयागराज में धरना प्रदर्शन

डीएलएड बीटीसी सेकंड एंड फोर्थ सेमेस्टर का स्पेशल बैक पेपर करने के लिए आज चौथी बार धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें पांच सदस्यीय टीम पीएनपी सचिव राजेंद्र प्रसाद से मुलाकात की गई जिसमें आश्वासन दिया गया था कि एक घंटे में डेट शीट जारी किया जाएगा डीएलएड बीटीसी अध्यक्ष विनोद पटेल का कहना है डेट शीट एक घंटे में जारी कर दिया गया और सारे प्रशिक्षुओं की जीत हुई और सभी साथी अपने अपने घर वापस लौट गये प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर का पेपर 21 सितंबर से और द्वितीय और…

Read More

आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवा की दिशा में नई पहल

सिविल लाइंस में हुआ आयुर्वेदिक केंद्र का भव्य शुभारंभ प्रयागराज 07 सितंबर। स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में जनसामान्य को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में आज सिविल लाइंस, सुभाष चौराहा, एल-चिको रेस्टोरेंट के पीछे एक नए “IMC मेरा आयुर्वेदिक केंद्र” का भव्य शुभारंभ जॉइंट कमिश्नर प्रयागराज अच्छेलाल विश्वकर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया साथ में केंद्र के प्रोप्राइटर डॉ. अजय शर्मा, एडवोकेट एवं कोहिनूर क्राउन प्रेसिडेंट स्टार उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में कंपनी से जुड़े अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं विशिष्ट…

Read More

19 किलो बारूद की बरामदगी ने खोली अवैध पटाखा भंडारण की परत, कई ठिकाने अब भी पुलिस की नजर से दूर

कौशांबी ब्यूरो। मनौरी की अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 11 लोगों की मौत के बाद जिले में पटाखों के अवैध निर्माण और भंडारण को लेकर पुलिस की कार्रवाई तेज हुई है। सराय अकिल पुलिस की लगातार दो दिन की कार्रवाई में दो अलग-अलग ठिकानों से भारी मात्रा में पटाखे और 19 किलोग्राम बारूद बरामद किया जाना बताता है कि खतरा केवल उन ठिकानों तक सीमित नहीं है, जहां पुलिस की नजर पहुंच चुकी है। कार्रवाई के बीच क्षेत्र में कई अन्य मकानों और गोदामों में भी पटाखों…

Read More

महाप्रबन्धक ने गोरखपुर कैंट स्टेशन पर संरक्षा एवं स्वच्छता का गहन निरीक्षण किया

गोरखपुर, 05 सितम्बर, 2026ः महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर ने 05 सितम्बर, 2026 को गोरखपुर कैंट स्टेशन पर संरक्षा एवं स्वच्छता का गहन निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी सह प्रमुख मुख्य सिग्नल एवं दूर संचार इंजीनियर श्री नीरज गुप्ता तथा मुख्यालय एवं मंडल के वरिष्ठ सिगनल अधिकारियो के साथ पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। महाप्रबन्धक श्री उदय बोरवणकर ने गोरखपुर कैंट स्टेशन के निरीक्षण के दौरान प्वांइट एण्ड क्रासिंग संख्या 215/बी एवं 221/बी का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्वांइट एण्ड क्रासिंग में…

Read More

प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री पी. सी. जायसवाल द्वारा क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान, गाजीपुर का गहन निरीक्षण किया गया

गोरखपुर, 05 सितम्बर, 2026ः पूर्वाेत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री पी. सी. जायसवाल द्वारा क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान, गाजीपुर का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान में रेलकर्मियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित विभिन्न प्रशिक्षण एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने संस्थान में मॉडल रूम, पुस्तकालय, कवच लैब, जिम, मनोरंजन कक्ष एवं मेस का निरीक्षण किया तथा उन्होंने संस्थान मे प्रज्ञान आई. टी. लैब का उद्घाटन किया वहां उपलब्ध सुविधाओं…

Read More

जीत वेलफेयर फाउंडेशन उत्तर प्रदेश का आठवां वार्षिक समारोह हुआ सम्पन्न

रायबरेली।गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी जीत वेलफेयर फाउंडेशन उत्तर प्रदेश का वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया।यह समारोह संस्था का आठवां वार्षिक समारोह था जो बहुत धूमधाम से लालगंज के महावीर इन होटल में मनाया गया। वार्षिक समारोह के आयोजन में सर्वप्रथम श्री गणेश और मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना प्रदेश , रायबरेली जिला कार्यकारिणीय और समाजसेवी द्वारा की गई ।तत्पश्चात प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मंच पर सम्मानित किया।इसके पश्चात रायबरेली जिला कार्यकारिणी द्वारा समाजसेवियों, पत्रकार बंधुओं और सम्मानित जनमानस को माल्यापर्ण एवं…

Read More