रायबरेली।गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी जीत वेलफेयर फाउंडेशन उत्तर प्रदेश का वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया।यह समारोह संस्था का आठवां वार्षिक समारोह था जो बहुत धूमधाम से लालगंज के महावीर इन होटल में मनाया गया। वार्षिक समारोह के आयोजन में सर्वप्रथम श्री गणेश और मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना प्रदेश , रायबरेली जिला कार्यकारिणीय और समाजसेवी द्वारा की गई ।तत्पश्चात प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मंच पर सम्मानित किया।इसके पश्चात रायबरेली जिला कार्यकारिणी द्वारा समाजसेवियों, पत्रकार बंधुओं और सम्मानित जनमानस को माल्यापर्ण एवं संस्था का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक जितेंद्र सविता ने संस्था द्वारा विगत वर्षों में किये गये कार्यों का उल्लेख किया गया।जिला अध्यक्ष गौरीशंकर आए हुए सम्मानित लोगों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रायबरेली एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के सहयोग से ही वार्षिक समारोह को संपन्न करा पा रहे है। आठवें वार्षिक समारोह को संबोधित करते हुए संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि संस्था के साथ हम तन, मन और धन से समर्पित रहेंगे।इस आठवें वार्षिक समारोह में संस्था संस्थापक/अध्यक्ष जितेंद्र सविता, उपाध्यक्ष अरविंद मौर्य,महासचिव सौरभ गुप्ता,संगठन मंत्री संदीप फिज़ा, प्रवक्ता इंजीनियर संदीप कुमार श्रीवास्तव और रायबरेली जिला अध्यक्ष गौरीशंकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यार्थ ,उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, महासचिव आदर्श कुमार द्विवेदी ,महामंत्री अमित कुमार यादव ,मंत्री लाल बच्चन, उपसचिव शुभम, सलाहकार धर्मेंद्र विश्वकर्मा ,प्रभारी चंदर वर्मा ,विधिक सलाहकार एडवोकेट रोशन, प्रवक्ता अमित कुमार ,मीडिया प्रभारी मनदीप कुमार समाज सेवी संतोष कुमार वर्मा निर्दलीय भावी विधायक सरेनी 182 विधायक प्रत्याशी, विपिन वर्मा, धर्मेद्र यादव डलमऊ, अंकित दीक्षित ,पत्रकार साथी एवं अन्य सम्मानित समाजसेवी उपस्थित रहे।
जीत वेलफेयर फाउंडेशन उत्तर प्रदेश का आठवां वार्षिक समारोह हुआ सम्पन्न