गोरखपुर, 05 सितम्बर, 2026ः महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर ने 05 सितम्बर, 2026 को गोरखपुर कैंट स्टेशन पर संरक्षा एवं स्वच्छता का गहन निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी सह प्रमुख मुख्य सिग्नल एवं दूर संचार इंजीनियर श्री नीरज गुप्ता तथा मुख्यालय एवं मंडल के वरिष्ठ सिगनल अधिकारियो के साथ पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
महाप्रबन्धक श्री उदय बोरवणकर ने गोरखपुर कैंट स्टेशन के निरीक्षण के दौरान प्वांइट एण्ड क्रासिंग संख्या 215/बी एवं 221/बी का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्वांइट एण्ड क्रासिंग में केवल शंटिंग, ट्रांसफॉरमेशन, क्रास प्रोटेक्शन, प्वाइंट फ्लैक्स, गियर फाल्ट, इंसुलेटिंग प्वाइंट्स जैसे तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की एवं आवश्यक सुझाव दिये। उन्होंने प्वाइंट एण्ड क्रासिंग के डायग्राम का अवलोकन किया तथा ट्रेनों के सुरक्षित एवं संरक्षित संचलन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ट्रेनों का संचलन निर्बाध रूप से हो इसके लिए मेन्टिनेन्स एवं रूटिन चेकिंग आवश्यक है। इसके पश्चात महाप्रबन्धक ने गोरखपुर कैंट स्टेशन के निकट समपार संख्या-157/ए पर बने मार्ग को गड्ढा मुक्त करने एवं पानी की निकासी को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया जिससे आने-जाने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने स्वच्छता के दृष्टिगत समपार संख्या-157/ए के सर्कुलेटिंग एरिया में रखे स्क्रैप सामग्री को निस्तारित करने का निर्देश दिया। हाप्रबन्धक ने गोरखपुर कैंट स्टेशन के निरीक्षण के दौरान संबन्धित अधिकारियों को यात्रियों के सुगम आवागमन एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने हेतु स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवर ब्रिज (एफ.ओ.बी.) एवं स्टेशन परिसर को साफ-सुथरा रखने का निर्देश दिया। महाप्रबन्धक श्री बोरवणकर ने स्टेशन के निकट बने ड्रेनेज सिस्टम में सुधार करने हेतु निर्देशित किया ताकि जलभराव न हो। इसके पश्चात महाप्रबन्धक ने आई.पी.एस.रूम में पावर डिस्ट्रीब्यूशन बोर्ड, पावर विफलता प्रणाली और डाटा लॉगर का निरीक्षण किया तथा सिग्नलिंग विफलताओं से बचाव के लिए आवश्यक सुझाव दिए।
महाप्रबन्धक ने गोरखपुर कैंट स्टेशन पर संरक्षा एवं स्वच्छता का गहन निरीक्षण किया