औद्योगिक नगरी कानपुर से टेक हब बेंगलुरु तक सीधा रेल संपर्क, पूजा पर्व पर स्पेशल ट्रेन की सौगात

अतिरिक्त सीट/बर्थ की उपलब्धता: त्योहारों (दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ) के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ से राहत मिलेगी। 23 कोचों की इस विशेष ट्रेन से यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी उत्तर से दक्षिण भारत की सीधी कनेक्टिविटी: यह ट्रेन उत्तर प्रदेश (कानपुर, प्रयागराज), मध्य प्रदेश (जबलपुर) और दक्षिण भारत (आंध्र प्रदेश, कर्नाटक) को सीधे जोड़ती है, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को बार-बार ट्रेन बदलने की झंझट खत्म होगी उत्तर मध्य रेलवे द्वारा आगामी पूजा एवं त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की संभावित अतिरिक्त…

Read More

यात्रियों की सुविधा हेतु दो वन-वे विशेष ट्रेनों का संचालन

यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा दानापुर से शोलापुर तथा दानापुर से भुसावल के मध्य एक-एक फेरे वाली आरक्षित विशेष एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है- 1. गाड़ी संख्या 03299 दानापुर– शोलापुर वन-वे आरक्षित विशेष एक्सप्रेस • गाड़ी संख्या 03299 दानापुर–शोलापुर वन-वे आरक्षित विशेष एक्सप्रेस का संचालन 04 सितंबर 2026 को एक फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन दानापुर से 07:30 बजे प्रस्थान करेगी। मार्ग में आरा–08:00-08:02, बक्सर–08:42-08:44, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन–11:00-11:10, प्रयागराज छिवकी–14:25-14:30, मानिकपुर–16:03-16:05, सतना–17:10-17:15,…

Read More

अनधिकृत रूप से रेलवे ट्रैक पार करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी

 जनवरी 2026 से 31 अगस्त 2026 तक 1070 लोग गिरफ्तार  अनाधिकृत रूप से ट्रेसपासिंग वालों से वसूला जा रहा ₹500 जुर्माना प्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा तथा ट्रेनों के सुचारू एवं समयबद्ध संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे ट्रैक को अनधिकृत रूप से पार करने (ट्रेसपासिंग) वालों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ट्रैक पार करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह व्यक्ति के जीवन के लिए भी अत्यंत जोखिमपूर्ण है।…

Read More

झांसी वर्कशॉप ने कोच के लिए तैयार किए ज़्यादा क्षमता वाले डस्टबिन कचरा रखने की क्षमता में 20 गुना वृद्धि

रेल यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा, कोच केबिन में स्वच्छता तथा रेल पटरियों को स्वच्छ रखने की दिशा में वैगन मरम्मत कारखाना, झांसी ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। झांसी कारखाने ने एलएचबी कोचों के लिए उच्च क्षमता वाली संशोधित कचरा निपटान प्रणाली का सफल प्रोटोटाइप तैयार किया है। पारंपरिक व्यवस्था की सीमा और नवाचार की आवश्यकता वर्तमान में एलएचबी कोचों में केबिन स्तर पर केवल दो डस्टबिन उपलब्ध होते हैं, जिनकी कुल क्षमता लगभग 15-20 लीटर ही होती है। लंबी दूरी की यात्राओं के दौरान कचरा अधिक…

Read More

जलप्लावन, जल निकासी एवं साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर महापौर गणेश केसरवानी ने की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक।

प्रयागराज, 03 सितंबर 2026। नगर निगम के जोन-01 खुल्दाबाद एवं जोन-03 सिविल लाइंस क्षेत्र में जलप्लावन, जल निकासी, सीवर-नाला, साफ-सफाई एवं नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत नगरीय सुविधाओं की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से महापौर गणेश केसरवानी ने द फोर सीजन गेस्ट हाउस में जोनल अधिकारियों, मा० पार्षदगण एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में महापौर ने जोन-01 एवं जोन-03 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों में जल निकासी, जलप्लावन, सीवर एवं नाला सफाई, कूड़ा उठान, साफ-सफाई तथा…

Read More

पतंजलि ऋषिकुल में हुआ श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं कक्षा- 1 के वार्षिकोत्सव का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन ।

पतंजलि ऋषिकुल में हुआ श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं कक्षा- 1 के वार्षिकोत्सव का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन । पतंजलि ऋषिकुल में 3 सितंबर 2026 को अत्यंत श्रद्धा, उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं कक्षा -१ का वार्षिकोत्सव मनाया गया । संपूर्ण विद्यालय प्रांगण में भक्ति, कला और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला ।हर तरफ एक अलौकिक दिव्यता और सकारात्मकता की आभा का एहसास हो रहा था ।विद्यालय परिसर के मंदिर क्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण के जीवन की झलकियां दर्शाती झांकियों एवं साज सज्जा में…

Read More

चित्रकूट–राजापुर–प्रयागराज 4-लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर ₹3,820.96 करोड़ की लागत से 49.655 किमी लंबाई में विकसित किया जाएगा-मंडलायुक्त

प्रयागराज। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. की अध्यक्षता में एनएचएआई की प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं के संबंध में मंडल स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण श्री ऋषि राज, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई श्री एस के सिंह तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम, चित्रकूट से राजापुर होते हुए प्रयागराज तक 49.655 किमी लंबे 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सेस-कंट्रोल्ड मार्ग के निर्माण पर चर्चा की गई। ₹3,820.96 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना से चित्रकूट-राजापुर-प्रयागराज क्षेत्र की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होने के साथ यातायात का बेहतर वितरण सुनिश्चित होगा। यह मार्ग…

Read More

पुरानी नियमावली व पुराने पैटर्न की बहाली को लेकर युवा मंच का अनिश्चितकालीन अनशन चौथे दिन भी जारी

प्रयागराज। पुरानी नियमावली एवं पुराने परीक्षा पैटर्न को बहाल कर टीजीटी-पीजीटी भर्ती का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर युवा मंच के बैनर तले पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस, प्रयागराज में चल रहा अनिश्चितकालीन अनशन आज चौथे दिन भी जारी रहा। युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा टीजीटी शिक्षक भर्ती में अचानक सामान्य अध्ययन एवं TET की पात्रता को शामिल किए जाने से बड़ी संख्या में योग्य अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।…

Read More

रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जाता है।

गोरखपुर, 25 अगस्त, 2026: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर- पकड़, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जाता है। 24 अगस्त, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल, अपराध आसूचना शाखा एवं राजकीय रेलवे पुलिस गोरखपुर द्वारा संयुक्त निगरानी के दौरान गोरखपुर जं. स्टेशन के प्रतीक्षालय के निकट से यात्री सामानों की चोरी करने वाले एक शातिर चोर को यात्रियों से चोरी किये हुए एक ट्राली बैग, आभूषण, मोबाइल…

Read More

आगासाद स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन एवं पुनिर्निर्धारण

गोरखपुर 25 अगस्त, 2026: उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी खण्ड के मध्य तीसरी लाइन निर्माण के परिप्रेक्ष्य में आगासाद स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन एवं पुनिर्निर्धारण/नियंत्रण निम्नवत रहेगा। निरस्तीकरण- – क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलूरू सिटी) से 29 सितम्बर तथा 06 एवं 13 अक्टूबर, 2026 को चलने वाली 05073 क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलूरू सिटी)-लालकुआं विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। – लालकुआं से 26 सितम्बर तथा 03 एवं 10 अक्टूबर, 2026 को चलने वाली 05074 लालकुआं-क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलूरू…

Read More