पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा 71 अतिरिक्त एस्केलेटर तथा 57 अतिरिक्त लिफ्ट लगाये जाने का कार्य प्रगति पर है

गोरखपुर, 25 अगस्त, 2026: पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के साथ उन्नत यात्री सुविधाओं के अनेक कार्य सम्पादित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में, पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिये अनेक एस्केलेटर एवं लिफ्ट लगाये गये हैं। इसके अतिरिक्त 71 अतिरिक्त एस्केलेटर तथा 57 अतिरिक्त लिफ्ट लगाये जाने का कार्य प्रगति पर है। वर्तमान में, 17 स्टेशनों पर यात्री सुविधा हेतु कुल 63 एस्केलेटर लगाये जा चुके हैं, जिनमें गोरखपुर जं. पर 04, बस्ती…

Read More

रक्षाबंधन पर घर जाना हुआ आसान: खातीपुरा और हावड़ा के मध्य विशेष गाड़ी का संचालन

रेल प्रशासन द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 09709/09710 खातीपुरा-हावड़ा-खातीपुरा रक्षाबंधन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 01-01 फेरा लगाएगी। गाड़ी संख्या 09709 (खातीपुरा से हावड़ा स्पेशल) दिनांक 29.08.2026 (शनिवार) को खातीपुरा से शाम 17:00 बजे प्रस्थान करेगी। मार्ग में यह ट्रेन दौसा शाम 17:34 बजे, बांदीकुई 18:10 बजे, भरतपुर रात 20:30 बजे, ईदगाह 21:35 बजे, टूंडला 22:55 बजे और इटावा रात 23:52 बजे पहुंचेगी। इसके पश्चात अगले दिन (30.08.2026 – रविवार) गोविंदपुरी (कानपुर) रात 01:40 बजे, सूबेदारगंज (प्रयागराज)…

Read More

वीपी मंडल ने सामाजिक न्याय की अवधारणा को विमर्श का विषय बनाया – चंद्रभूषण सिंह यादव

भारतीय संविधान के आर्टिकल 340 के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग को दिए जाने वाले अधिकारों को सूचीबद्ध करने हेतु दूसरे पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष वीपी मंडल ने देश के सभी राज्यों के 405 जिलों का दौरा कर 3743 जातियों को 40 तरह की प्रमुख सहूलियतें देने की सिफारिश अपने दो वर्ष के अथक प्रयासों के बाद किया था,उक्त बातें रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जन संपर्क कार्यालय पर आयोजित वीपी मंडल जयंती कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा…

Read More

ऑपरेशन डिग्निटी के तहत प्रयागराज जंक्शन पर मिली महिला को परिजनों को सुरक्षित किया गया सुपुर्द

प्रयागराज मंडल के रेलवे सुरक्षा बल/प्रयागराज द्वारा ऑपरेशन डिग्निटी के तहत एक महिला को सुरक्षित उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। दिनांक 24 अगस्त 2026 को रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक/प्रयागराज को सूचना प्राप्त हुई कि मध्य प्रदेश निवासी एक महिला अपने घर से बिना बताए निकल गई हैं और इस समय प्रयागराज जंक्शन पर मौजूद हैं। सूचना प्राप्त होने पर रेलवे सुरक्षा बल/प्रयागराज के कांस्टेबल बेलाल अहमद एवं महिला कांस्टेबल उमा देवी द्वारा तत्काल महिला की तलाश की गई। महिला को लगभग 12:30 बजे प्लेटफॉर्म संख्या 2-3 पर सुरक्षित पाया…

Read More

मासिक प्रदर्शन मूल्यांकन में रायबरेली ने प्रदेश में हासिल किया द्वितीय स्थान

रायबरेली-25 अगस्त 2026 बच्चों के समग्र विकास एवं आंगनवाड़ी केंद्रों को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से रॉकेट लर्निंग एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार (ICDS) विभाग के संयुक्त प्रयासों से जनपद में निरंतर प्रभावी कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रत्येक माह आयोजित होने वाले मासिक प्रदर्शन मूल्यांकन में जुलाई माह में रायबरेली जनपद ने पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि यह उपलब्धि जनपद के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, बाल विकास परियोजना अधिकारियों, मुख्य…

Read More

जिलाधिकारी की प्रेरणा से प्राथमिक विद्यालय खरहरा में आयोजित हुआ ‘तिथि भोजन’ कार्यक्रम

बच्चों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कर दिया सामुदायिक सहभागिता एवं सामाजिक सरोकार का संदेश रायबरेली-25 अगस्त 2026, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में जनपद के परिषदीय विद्यालयों में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने तथा बच्चों के साथ विशेष अवसरों की खुशियां साझा करने के उद्देश्य से ‘तिथि भोजन’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकास खण्ड शिवगढ़ के प्राथमिक विद्यालय खरहरा में मंगलवार को ‘तिथि भोजन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक आशीष कुमार द्वारा अपने…

Read More

अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर भड़का आक्रोश, बाबूरिहा गांव में ग्रामीणों ने मांगी सख्त कार्रवाई

रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र के कजियाना ग्राम पंचायत अंतर्गत बाबूरिहा गांव में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कीचड़ पोते जाने की घटना ने ग्रामीणों और बाबा साहब के अनुयायियों को आक्रोशित कर दिया। घटना की जानकारी सामने आते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग तेज हो गई।ग्रामीणों के अनुसार, गांव में स्थापित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर अज्ञात अराजक तत्वों ने कीचड़ पोत दिया। प्रतिमा के साथ इस प्रकार की हरकत…

Read More

‘मुख्यमंत्री वापस जाओ’ पोस्टर मामले में सपा नेता गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रायबरेली दौरे से कुछ घंटे पहले शहर में लगाए गए ‘मुख्यमंत्री वापस जाओ’ पोस्टरों को लेकर सियासत गरमा गई। मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष शुभम लोहिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।मुख्यमंत्री के दौरे से पहले शहर के कई स्थानों पर ‘मुख्यमंत्री वापस जाओ’ लिखे पोस्टर चस्पा किए गए थे। इसके साथ ही सड़कों पर पर्चे भी बिखरे मिले थे। पोस्टरों और पर्चों के सामने आने…

Read More

ग्राम सरैया में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, ग्रामीणों में आक्रोश

भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एसडीएम मिश्रिख को सौंपा ज्ञापन सीतापुर/ गोंदलामऊ ब्लॉक के ग्राम सरैया में ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। गांव की मुख्य समस्या जलभराव, टूटी नालियां और जर्जर खड़ंजा व कई सड़के खराब पड़ी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नाली निर्माण न होने से बरसात का पानी दो दो फिट भर जाता है वही घरों में भी भरने लगता है। कीचड़ और गंदगी से आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी…

Read More

मनरेगा में “एक फोटो-दस हाजिरी” का खेल, डीसी मनरेगा ने लिया संज्ञान, 10 हजार की वसूली

सीतापुर।मनरेगा (जी-राम-जी) में फर्जी हाजिरी और फोटो के दुरुपयोग के मामले में डीसी मनरेगा चंदन देव पांडेय ने सख्त कार्रवाई की है। विकासखंड सकरन की दो ग्राम पंचायतों में सामने आए फर्जीवाड़े की शिकायत पर जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के कार्यकारी अध्यक्ष अवध क्षेत्र उत्तर प्रदेश एस.के. तूफानी ने शिकायत दी थी कि ग्राम पंचायत अंगरासी और रतनपुर में ऐप में एक ही व्यक्ति की फोटो को 10 बार अलग-अलग मजदूर के रूप में अपलोड कर फर्जी भुगतान करा लिया गया है।…

Read More