भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एसडीएम मिश्रिख को सौंपा ज्ञापन
सीतापुर/ गोंदलामऊ ब्लॉक के ग्राम सरैया में ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। गांव की मुख्य समस्या जलभराव, टूटी नालियां और जर्जर खड़ंजा व कई सड़के खराब पड़ी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नाली निर्माण न होने से बरसात का पानी दो दो फिट भर जाता है वही घरों में भी भरने लगता है। कीचड़ और गंदगी से आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।
इसके अलावा गांव में साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था भी बदहाल है। कई बार प्रधान और ब्लॉक अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि गांव का स्थलीय निरीक्षण कराकर जल्द से जल्द नाली, खड़ंजा, नाला सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए।
इस दौरान भीम आर्मी के मिश्रिख तहसील प्रभारी राधेश्याम राजवंशी, गोदलामऊ ब्लॉक संयोजक अनूप नास्तिक , सक्रिय कार्यकर्ता दिलीप जाटव सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।