नवरात्रि महोत्सव के दूसरे दिन आज मास्टर दीपक एंड पार्टी सजाएगी माता की चौकी कानपुर। गोविंद नगर स्थित श्री दुर्गा मंदिर में नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज रहा है। प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे और शाम छह बजे आरती व पूजा-अर्चना की जा रही है। इसके बाद शाम सात बजे माता की चौकी सजाई जा रही है। महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को मास्टर दीपक एंड पार्टी की ओर से माता की चौकी प्रस्तुत…
Read MoreAuthor: sahajswarajya
ऑल इंडिया संपादक संघ के पदाधिकारियों व पत्रकारों ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
सीतापुर ऑल इंडिया संपादक संघ के पदाधिकारियों व पत्रकारों ने आल इंडिया संपादक संघ के जिला अध्यक्ष सन्तोष कुमार राव की अध्यक्षता में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर को सौंपा गया । हरियाणा में हिंदी खबर न्यूज चैनल के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल, लिविंग इण्डिया न्यूज चैनल वरिष्ट एडिटर सौरभ उपाध्याय एवं महिला पत्रकार सुदेश नैन मोर को हिरासत में लिए जाने को लेकर सभी पत्रकारों में रोष व्याप्त है । देश में लोकतंत्र की मजबूती,जनहित के मुद्दों को सामने लाने तथा शासन-प्रशासन को…
Read Moreराजकीय महाविद्यालय पिहानी की छात्रा तन्वी चौधरी एक दिन के लिए बनीं थाना अध्यक्ष
मिशन शक्ति अभियान के तहत संभाली जिम्मेदारी, फरियादियों की शिकायतें सुनीं और पुलिसकर्मियों को दिए निस्तारण के निर्देश पिहानी, हरदोई। जनपद हरदोई की तहसील शाहाबाद के अंतर्गत थाना पिहानी में मिशन शक्ति अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय पिहानी की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा तन्वी चौधरी को एक दिन के लिए थाना अध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान उन्होंने थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाते हुए थाने पर आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित पुलिसकर्मियों को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। एक दिन के लिए थाना अध्यक्ष बनीं तन्वी चौधरी…
Read Moreआगामी त्यौहारों पर यात्रियों की सुविधा हेतु अनेक विशेष ट्रेनों का संचलन किया जा रहा
गोरखपुर, 12 अक्टूबर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की सुविधा हेतु अनेक विशेष ट्रेनों का संचलन किया जा रहा है। इन विशेष ट्रेनों में माह अक्टूबर, 2026 तक के लिये 12 अक्टूबर, 2026 को सायं बर्थ की उपलब्धता निम्नवत है। – छपरा से चलने वाली 05085 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल त्यौहार विशेष गाड़ी में 13 अक्टूबर, 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 84, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 315 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 96 बर्थ; 20 अक्टूबर, 2026 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी…
Read Moreअपर महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे, श्री विनोद कुमार शुक्ल ने ड्रेनेज सिस्टम तथा रेल म्यूजियम का गहन निरीक्षण किया
गोरखपुर, 12 अक्टूबर, 2026ः अपर महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे, श्री विनोद कुमार शुक्ल ने 12 अक्टूबर, 2026 को स्वच्छता अभियान के परिप्रेक्ष्य में प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर कार्यालय, गोरखपुर के पश्चिमी तरफ में स्थित ड्रेनेज सिस्टम तथा रेल म्यूजियम का गहन निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान अपर महाप्रबन्धक श्री शुक्ल ने प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर कार्यालय के पश्चिमी तरफ से रेल म्यूजियम तक जाने वाले मार्ग के फुटपाथ की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा आसपास उगी झाड़ियों की कटाई…
Read Moreशुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध – पूर्वोत्तर रेलवे
गोरखपुर, 12 अक्टूबर, 2026ः रेल यात्रियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों एवं आवासीय कॉलोनियों में पानी की टंकियों, वाटर कूलर, टैप, फिल्टर, वितरण बिंदुओं तथा पाइप लाइनों की निरन्तर निगरानी एवं रखरखाव को प्राथमिकता दी गई है। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षकों/स्वास्थ्य निरीक्षकों द्वारा पेयजल को सुरक्षित बनाने हेतु अवशिष्ट क्लोरीन परीक्षण, जीवाणु संवर्धन परीक्षण एवं रासायनिक विश्लेषण नियमित रूप से किये जा रहे हैं। रेल यात्रियों और कर्मचारियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना रेल प्रशासन की प्राथमिकताओं में…
Read Moreपूर्वाेत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर तथा तीनों मंडलों के प्रमुख स्टेशनों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
गोरखपुर, 12 अक्टूबर, 2026ः भारतीय रेल पर 01 से 15 अक्टूबर, 2026 तक चलाये जा रहे ‘स्वच्छता पखवाड़ा‘ अभियान के अन्तर्गत पूर्वाेत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर तथा तीनों मंडलों के प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छ वातावरण एवं यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाये जाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में, 12 अक्टूबर, 2026 को ‘ठोस अवशिष्ट प्रबंधन‘ थीम के अन्तर्गत सफाई मित्रों एवं रेलकर्मियों को वैज्ञानिक तरीके से कचरा अलग करने के प्रावधानों, जिम्मेदारियों और नियमों के बारे में जानकारी दी गई। लखनऊ मंडल के प्रमुख…
Read Moreशारदीय नवरात्रि मेले में विंध्याचल स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएँ
निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा शिविर एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शारदीय नवरात्रि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल द्वारा विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं। दिनांक 11 से 26 अक्टूबर 2026 तक आयोजित मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए टिकट, पेयजल, शौचालय, खानपान, चिकित्सा एवं सुरक्षा संबंधी सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है। यात्रियों को सुगमता से टिकट उपलब्ध कराने…
Read Moreउत्तर मध्य रेलवे की महिला एथलीट सुश्री रमनदीप कौर ने राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
भारतीय रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हुए 42 किलोमीटर रेस वॉक स्पर्धा में हासिल की उल्लेखनीय सफलता उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल की महिला एथलीट सुश्री रमनदीप कौर ने राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय रेलवे एवं उत्तर मध्य रेलवे का गौरव बढ़ाया है। भारतीय रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने दिनांक 08 से 11 अक्टूबर 2026 तक नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 42 किलोमीटर रेस वॉक स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक…
Read Moreशंकरगढ़ में लेवल क्रॉसिंग के स्थान पर बन रहे आरओबी के निर्माण में महत्वपूर्ण प्रगति
, 54 मीटर लंबे बो स्ट्रिंग गर्डर की लॉन्चिंग सफलतापूर्वक पूरी नारी बारी एवं शिवराजपुर क्षेत्र के बीच बेहतर होगी कनेक्टिविटी, बाजार क्षेत्र में जाम से मिलेगी राहत उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में रेल यातायात को अधिक सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध बनाने की दिशा में एक मत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है।प्रयागराज मंडल के नैनी-मानिकपुर सेक्शन में शंकरगढ़ यार्ड के निकट लेवल क्रॉसिंग संख्या 415A के स्थान पर बनाए जा रहे रोड ओवर ब्रिज (ROB) के निर्माण कार्य में महत्वपूर्ण…
Read More