कार्तिकेय ने शॉटगन शूटिंग में पदक हासिल कर रोशन किया जिले का नाम

45वीं नॉर्थ ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन प्रयागराज। प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन के दम पर प्रयागराज के युवा शॉटगन शूटिंग खिलाड़ी कार्तिकेय प्रताप सिंह ने एक बार फिर जनपद और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। जयपुर में आयोजित 45वीं नॉर्थ ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कार्तिकेय ने विभिन्न श्रेणियों में पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जयपुर के जगतपुरा शूटिंग रेंज में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) द्वारा किया गया था। प्रतियोगिता में उत्तर भारत के…

Read More

Pakistan: Harmanpreet और Abhishek के गोल से जीता भारत, टूर्नामेंट के अगले दौर में बनाई जगह

भारत ने पूल D के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान को 5-3 से हराया और अब वह इंग्लैंड के साथ अपने पूल से टूर्नामेंट के दूसरे चरण में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है, जहां सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका होगा। वहीं, पाकिस्तान अब क्लासिफिकेशन मैच खेलेगा। नए फ़ॉर्मेट के अनुसार, दूसरे चरण के लिए पूल D से भारत और इंग्लैंड को पूल E में शामिल किया जाएगा, जबकि पाकिस्तान और वेल्स ग्रुप G का हिस्सा होंगे, जिसके बाद क्लासिफिकेशन मैच खेले जाएंगे। कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक…

Read More

Rodri के बाद Tijjani Reijnders ने भी Al Qadsiah से मिलाया हाथ

मैनचेस्टर सिटी के मिडफील्ड में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिला है। नीदरलैंड्स के मिडफील्डर तिजानी रेनडर्स ने क्लब का साथ छोड़ दिया है और अब वह सऊदी अरब के क्लब अल कादसिया के लिए खेलते नजर आएंगे। मैनचेस्टर सिटी ने बुधवार को स्थायी ट्रांसफर की पुष्टि करते हुए बताया कि 28 वर्षीय खिलाड़ी अब क्लब का हिस्सा नहीं हैं। रेनडर्स जून 2025 में इटली के क्लब एसी मिलान से मैनचेस्टर सिटी पहुंचे थे। हालांकि, उनका इंग्लैंड में सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा और करीब एक साल से कुछ…

Read More

पूर्वाेत्तर रेलवे की सुश्री साक्षी गहलावत ने महिला युगल में शानदार प्रदर्शन करते हुये कांस्य पदक जीता

गोरखपुर, 17 अगस्त, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) द्वारा खिलाड़ियों को उपलब्ध कराये जा रहे अत्याधुनिक संसाधनों एवं प्रशिक्षण के फलस्वरूप पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियों का क्रम निरन्तर जारी है। इसी क्रम में, नई दिल्ली में आयोजित 73वीं अखिल भारतीय रेलवे बैडमिंटन चैम्पियनशिप में पूर्वाेत्तर रेलवे की सुश्री साक्षी गहलावत ने महिला युगल में शानदार प्रदर्शन करते हुये कांस्य पदक जीता। पूर्वाेत्तर रेलवे की सुश्री साक्षी गहलावत एवं मध्य रेलवे की सुश्री मृण्मयी देशपांडे की जोड़ी ने तीसरे-चौथे स्थान के लिये हुये…

Read More

नाग पंचमी पर कुंडवल में खेल और संस्कृति का महाकुंभ:

भव्य कूद प्रतियोगिता एवं आल्हा का होगा आयोजन, लाखों की तैयारियां, आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा संवाददाता। रायबरेली। जनपद के ग्राम कुंडवल में इस वर्ष नाग पंचमी का पर्व खेल, संस्कृति और सामाजिक सम्मान के अद्भुत संगम का साक्षी बनने जा रहा है। 17 अगस्त 2026 (दिन सोमवार) को आयोजित होने वाली भव्य कूद प्रतियोगिता एवं आल्हा कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजन की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं और आसपास के गांवों के खिलाड़ी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में इसमें शामिल होने की तैयारी…

Read More

Commonwealth Boxing: जादूमणि, अरुंधति और जैस्मीन समेत 6 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे

भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा में कम से कम छह पदक पक्के कर लिये जब अरूंधति चौधरी और विश्व चैम्पियन जैसमीन लंबोरिया समेत छह मुक्केबाज शुक्रवार को फाइनल में पहुंच गए। अरुंधति चौधरी ने 70 किग्रा वर्ग में मौजूदा चैंपियन वेल्स की रोजी एक्लेस को हराकर बड़ा उलटफेर किया जबकि विश्व चैंपियन जैस्मीन लंबोरिया (57 किग्रा), प्रीति पवार (54 किग्रा), अंकुश पंघाल (80 किग्रा) और जादूमणि सिंह (पुरुषों के 55 किग्रा) ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाते हुए भारत का दबदबा कायम किया। अरुंधति ने…

Read More

Commonwealth Games: लॉन बॉल्स में Navneet Singh और Dinesh Kumar ने दर्ज की चौथी जीत

भारत के नवनीत सिंह और दिनेश कुमार की जोड़ी ने शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेलों में लॉन बॉल्स पुरुष युगल वर्ग की सेक्शनल प्ले स्पर्धा में फॉकलैंड आइलैंड्स के खिलाफ सीधे सेटों में शानदार जीत दर्ज की। भारतीय जोड़ी ने शुरुआत से ही खेल पर नियंत्रण बनाए रखा और फॉकलैंड आइलैंड्स के इयान बार्न्स और ऑलिवर थॉम्पसन को 6-3 और 10-1 के स्कोर से आसानी से हराया। इस जीत के साथ भारतीय जोड़ी ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपना अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखा है। दक्षिण-एशियाईऔर प्रवासी टीम ने लगातार चार जीत दर्ज…

Read More

WTC के लिए Team India को बड़ी राहत, Jasprit Bumrah ने फिटनेस टेस्ट पास किया!

एक बड़ी खबर यह है कि भारत के स्टार तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को श्रीलंका के ख़िलाफ़ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में खेलने की मंज़ूरी मिल गई है। दिलचस्प बात यह है कि भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज़ का पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। खास बात यह है कि जब BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने आने वाली सीरीज़ के लिए टीम का ऐलान किया था, तो स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह को फ़िटनेस के आधार…

Read More

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। भले ही स्टोक्स ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया हो, लेकिन इंग्लैंड क्रिकेट प्रबंधन ने भविष्य में उनकी वापसी की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया है। टीम प्रबंधन का मानना है कि स्टोक्स जैसे खिलाड़ी के बारे में पहले से कोई अंतिम अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी। मौजूद जानकारी के अनुसार, इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट टीम के प्रबंध निदेशक रॉब की…

Read More

WTC 2027 Final के लिए बदला Venue, Lord’s की जगह अब The Oval में मचेगा टेस्ट क्रिकेट का रोमांच

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने तय किया है कि अगला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल अब लॉर्ड्स की जगह द ओवल मैदान पर खेला जाएगा। मौजूद जानकारी के अनुसार, यह मुकाबला जून 2027 में आयोजित होगा और टेस्ट क्रिकेट के 150 वर्ष पूरे होने के विशेष अवसर का भी हिस्सा रहेगा। बता दें कि पिछले वर्ष लॉर्ड्स में खेले गए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब जीता…

Read More