अनिल कुमार द्विवेदी ने ग्रहण किया प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे का अतिरिक्त कार्यभार

उत्तर मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री अनिल कुमार द्विवेदी को 01 अगस्त 2026 से प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी उत्तर मध्य रेलवे का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस दोहरे प्रभार के साथ, श्री द्विवेदी अब अपनी प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर की मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ-साथ एनसीआर के यांत्रिक एवं संरक्षा, दोनों विभागों का नेतृत्व करेंगे। उल्लेखनीय है कि उन्होंने 01 जनवरी 2026 को निवर्तमान अधिकारी श्री सुनील कुमार भारती की सेवानिवृत्ति के बाद पीसीएमई का पदभार ग्रहण किया था। भारतीय रेलवे यांत्रिक इंजीनियर सेवा के 1992 बैच…

Read More

उत्तर मध्य रेलवे ने चलाया व्यापक डिजिटलीकरण अभियान पिछले छह महीनों में 2.05 करोड़ अभिलेखों का डिजिटलीकरण, 15,730 वर्ग फुट कार्यालयीय स्थान हुआ मुक्त

“उत्तर मध्य रेलवे को पूर्णतः पेपरलेस एवं हरित रेलवे बनाना हमारा लक्ष्य है” – महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ‘डिजिटल इंडिया’ एवं ‘ग्रीन रेलवे’ की परिकल्पना को साकार करते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने मात्र छह माह में व्यापक डिजिटलीकरण अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। इस ऐतिहासिक पहल के अंतर्गत उत्तर मध्य रेलवे के विभिन्न कार्यालयों के 2.05 करोड़ से अधिक अभिलेखों का डिजिटलीकरण किया गया। इस अभियान के दौरान 2.21 करोड़ पृष्ठों तथा 4.6 मीट्रिक टन पुराने अभिलेखों का नियमानुसार निष्पादन (Weeding Out) किया गया, जिससे 15,730 वर्ग…

Read More

प्रयागराज मंडल में चलाया जा रहा सघन टिकट चेकिंग अभियान

जुलाई माह में 93 हज़ार से अधिक यात्री किए गए प्रभारित जुलाई माह में 8.86 करोड़ रुपए से अधिक वसूला गया जुर्माना मण्डल रेल प्रबन्धक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग, श्री हरिमोहन के निर्देशन में विविध अभियान चलाता रहता है । प्रयागराज मण्डल सभी यात्रियों को अच्छा भोजन, शुद्ध पेय जल, स्वच्छ शौचालयों की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ टिकट रहित और अनियमित यात्रा करने वालो पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशनों एवं गाड़ियों में निरंतर टिकट चेकिंग अभियान चला रहा है। दिनांक 01…

Read More

तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने के लिए भाजपा ने कसी कमर कार्यशाला आयोजित

तिरंगा यात्रा के जरिए घर-घर फहराया जाएगा राष्ट्रप्रेम का संदेश तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने के लिए मंगलवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रयागराज महानगर द्वारा जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर रूप रेखा बनाई गई। कार्यशाला को संबोधित करते एवं अभियान की जानकारी देते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विभाग संगठन मंत्री भाजपा नागेश्वर पांडेय ने बताया 10 अगस्त से 14 अगस्त के बीच विभिन्न मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान…

Read More

नगर निगम प्रयागराज के कक्ष समिति चुनाव में भाजपा का परचम, सभी 8 जोनों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत; 7 निर्विरोध निर्वाचित

प्रयागराज। नगर निगम प्रयागराज के विभिन्न जोन कार्यालयों में आयोजित कक्ष समिति अध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी आठ जोनों में अपने प्रत्याशियों को विजयी बनाया। इनमें सात जोनों में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि जोन–1 में हुए एकमात्र चुनावी मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी श्री गुलाब सिंह पटेल ने पार्षद सलामत उल्लाह को एक मत के अंतर से पराजित कर विजय प्राप्त की। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नगर निगम मुख्यालय में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। महापौर श्री गणेश केसरवानी ने…

Read More

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री प्रेम शुक्ला से की मुलाकात

प्रयागराज।* भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल महानगर अध्यक्ष *श्री योगेश गोयल* के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं भारत सरकार के सलाहकार *श्री प्रेम शुक्ला* से मिला। इस दौरान प्रयागराज के समग्र विकास, यातायात व्यवस्था, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में *महानगर अध्यक्ष श्री योगेश गोयल* ने प्रयागराज के विकास कार्यों को गति देने पर विशेष बल देते हुए कहा कि जिन परियोजनाओं की घोषणा हो चुकी है, उन्हें समयबद्ध तरीके से प्रारंभ एवं पूर्ण किया…

Read More

टेटान टैबलेट बनी टर्फ स्टार 9 फुटबॉल टूर्नामेंट की चैंपियन

प्रयागराज। नेहरू पार्क स्थित टर्फ स्टार 9 फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में टेटान टैबलेट ने न्यू स्टार क्लब को 8–0 के एकतरफा अंतर से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। टेटान टैबलेट टीम के कप्तान समीर के नेतृत्व में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में समीर ने शानदार 7 गोल दागे, जबकि सनी कुमार ने 1 गोल कर टीम की जीत में योगदान दिया। फाइनल मुकाबले में रेफरी की जिम्मेदारी रामआसरे ने निभाई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में…

Read More

चौकी प्रभारी लालगोपालगंज के खिलाफ सोशल मीडिया पर किया जा रहा भ्रामक प्रचार

लालगोपालगंज । खुले बरामदे में बन रहे बिरियानी व ग्राहकों को बेच रहे बिरियानी ग्राहक खाकर माँस के अवशेषों को कावंरिया के रूट पर फेंकने से बिगड़ सकता था माहौल मौके पर चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ पहुंचकर घटना को लिया सज्ञान जी हाँ एक तरफ जहां योगी सरकार व उनकी प्रशासन जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाते हुए अपनी कार्रवाई करती है तो वही दूसरी तरफ कुछ तथाकथित लोग व फर्जी तथाकथित पत्रकार चौकी प्रभारी लालगोपालगंज के खिलाफ भ्रामक खबरों को सोशल मीडिया व फेसबुक के माध्यम लोग…

Read More

मुख्यमंत्री के आदेशों का ठेंगा दिखाता बिरयानी दुकानदार

सावन माह में एक माह के लिए मुख्यमंत्री का आदेश के बाद भी खली है बिरयानी की दुकान लखनऊ रोड पर जबरन बिरयानी की दुकान चलाने वाला दबंगई पर उतारू बिरयानी मलिक लालगोपालगंज। नगर पंचायत अंतर्गत लखनऊ मार्ग लाल गोपालगंज तिराहा के समीप मार्ग व बरौंधा मार्ग पर इस सावन पवित्र मास की पावन पर्व पर जहां पर कांवरियों का आवागमन श्रग्वेरपुर से गंगाजल भरकर बाबा घुईशर नाथ धाम प्रतापगढ़ यात्रा आवागमन का मुख्य मार्ग है। वहीं पर मुस्लिम समुदाय के दबंगों द्वारा खुले आम जनता बिरयानी व अन्य लोग…

Read More

जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक

आज दिनांक 03.08.2026 को अपरान्ह 12:30 बजे संगम सभागार में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति, प्रयागराज की बैठक जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में विभिन्न महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में समिति के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया तथा समिति की आय के स्रोत बढ़ाए जाने पर चर्चा की गई। साथ ही खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिए जाने, खेल सुविधाओं…

Read More