सिविल लाइंस बस अड्डा 21 दिसंबर से बंद होगा। यहां से चलने वाली वाराणसी, गोरखपुर और जौनपुर रूट की बसों का संचालन रविवार से झूंसी वर्कशॉप स्थित रोडवेज के अस्थायी स्टेशन से होगा। इस संबंध में प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों, जिला और पुलिस प्रशासन के अफसरों को पत्र भेजा है। सिविल लाइंस बस स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की वजह से पिछले दिनों लखनऊ, अयोध्या एवं कानपुर रूट की बसें विद्या वाहिनी मैदान पर शिफ्ट की गई हैं, जबकि वाराणसी और गोरखपुर रूट…
Read MoreCategory: प्रयागराज
क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन
महाप्रबंधक ने किया मुख्यालय की राजभाषा पत्रिका ‘रेल संगम’ के लेखा विभाग विशेषांक का विमोचन उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह की अध्यक्षता में 19.12.2025 को उत्तर मध्य रेलवे क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए श्री नरेश पाल सिंह ने कहा कि संघ की राजभाषा नीति को लागू करना हम सबका संवैधानिक कर्तव्य और कानूनी दायित्व है। हमारी रेलवे राजभाषा कार्यान्वयन की दृष्टि से पूरी तरह ‘क’ क्षेत्र में स्थित है। हमारे अधिकतर…
Read Moreउत्तर मध्य रेलवे की रेलगाँव कॉलोनी सूबेदारगंज में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
मासिक पौधारोपण के तहत आज दिनांक 19.12.2025 को उत्तर मध्य रेलवे के रेलगाँव कॉलोनी सुबेदारगंज में पौधारोपण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत रेलगाँव कॉलोनी सूबेदारगंज उत्तर मध्य रेलवे में मियांवाकी पौधारोपण स्थल पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पौधारोपण का उद्देश्य प्रकृति को हरा-भरा करना, वायु (AQI) को शुद्ध करना, एवं वातावरण में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ाना है। वृक्ष हमारी भारतीय संस्कृति के अभिन्न अंग हैं। इस पौधारोपण कार्यक्रम में विभिन्न किस्म के लगभग 100 फलदार पौधो को लगाया गया जिनमे प्रमुखतः कटहल, आवला, अमरूद, जामुन…
Read Moreमाघ मेला–2026 में यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे का टोल-फ्री नंबर 1800 4199 139
मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग, श्री हरिमोहन के नेतृत्व में प्रयागराज मंडल द्वारा माघ मेला–2026 के दौरान यात्रियों एवं तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए टोल-फ्री नंबर 1800 4199 139 उपलब्ध कराया जा रहा है। यह टोल-फ्री सेवा दिनांक 20.12.2025 से प्रारंभ की जाएगी। उक्त टोल-फ्री नंबर पर निःशुल्क कॉल की सुविधा उपलब्ध होगी, जिसके माध्यम से यात्री एकीकृत कॉल सेंटर से विभिन्न प्रकार की जानकारियाँ प्राप्त कर सकेंगे। तीर्थयात्रियों की इनकमिंग कॉल पर प्राप्त प्रश्नों का समाधान प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा किया जाएगा।…
Read Moreप्रयागराज मंडल में कुली (लाइसेंस प्राप्त पोर्टर) शुल्क में संशोधन
उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल के अंतर्गत स्टेशनों पर कार्यरत लाइसेंस प्राप्त कुलियों (Porters) द्वारा ली जाने वाली पार्सल/सामान वहन तथा दिव्यांग एवं बीमार यात्रियों की सहायता से संबंधित शुल्क में संशोधन किया गया है। यह संशोधन सक्षम प्राधिकारी द्वारा समीक्षा के उपरांत तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है । संशोधित शुल्क का विवरण निम्नवत है । 40 किग्रा तक या उससे कम भार, हाथ/सिर पर, मुख्य प्लेटफॉर्म पर (जहाँ एफओबी शामिल नहीं है) – ₹65 प्रति कुली 40 किग्रा तक या उससे कम भार, हाथ/सिर…
Read Moreअपात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में न हो सम्मिलित-जिलाधिकारी
प्रयागराज 19 दिसम्बर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अन्तर्गत हो रहे एएसडी मतदाताओं के पुर्नसत्यापन व मैपिंग के कार्यों की प्रगति एवं गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने…
Read Moreजिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी पात्र लाभार्थिंयों को करायें लाभान्वित प्रयागराज 19 दिसम्बर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की अत्यंत धीमी प्रगति एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की अच्छी मानीटरिंग न होने एवं बैठक में बिना किसी पूर्व सूचना के उपस्थित न होने पर मुख्य चिकित्साधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिया है। उन्होंने समाज कल्याण विभाग की सामूहिक विवाह योजना में…
Read Moreमण्डलायुक्त की अध्यक्षता में जनपद एवं मेला क्षेत्र के साइनेज प्लान की बैठक संपन्न
माघ मेला 2026 के दौरान यातायात व्यवस्था को और सुगम बनाने के दृष्टिगत मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में जनपद एवं मेला क्षेत्र के साइनेज प्लान की बैठक संपन्न हुई जिसमें पुलिस, प्रशासन एवं अन्य सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में सर्वप्रथम जनपद के साइनेज प्लान के संबंध में की गई तैयारियों की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री पुष्कर वर्मा ने अवगत कराया कि माघ मेले के दृष्टिगत लगभग 5200 से अधिक साइनेज लगाने की योजना है…
Read Moreसमस्त थानों की मिशन शक्ति टीम द्वारा चलाया गया ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान
प्रयागराज। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति 5.0” के तहत पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में शनिवार को गंगानगर जोन के समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों/मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, कस्बों, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न…
Read Moreप्रयागराज मंडल में रिकॉर्ड समय में BCM कार्य पूर्ण, संरक्षा एवं ट्रैक गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार
आज दिनांक 13 दिसंबर 2025 को मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज श्री रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (प्रथम) श्री अरुण कुमार के नेतृत्व में प्रयागराज मंडल के मुख्य मार्ग पर प्रयागराज–पंडित दीनदयाल उपाध्याय खंड की डाउन मेन लाइन में ट्रैक अनुरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई। करछना–भीरपुर खंड में निर्धारित ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान मात्र 6 घंटे 40 मिनट (प्रातः 09:00 बजे से अपराह्न 15:40 बजे तक) की अवधि में दो बैलास्ट क्लीनिंग मशीनों (BCM) के माध्यम से व्यापक बैलास्ट क्लीनिंग कार्य सफलतापूर्वक…
Read More