तकनीकी रेल विषयों पर हिंदी में मौलिक पुस्तक लेखन को मिलेगा प्रोत्साहन रेल मंत्रालय द्वारा तकनीकी रेल विषयों पर हिंदी में मौलिक पुस्तक लेखन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘लाल बहादुर शास्त्री तकनीकी मौलिक लेखन पुरस्कार योजना–2025’ प्रारंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत सेवारत एवं सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के साथ-साथ देश के सभी भारतीय नागरिक भाग ले सकते हैं। रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक योग्य लेखक इसमें सहभागिता कर सकें। योजना के…
Read MoreCategory: प्रयागराज
रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर परिमंडल ने बिरोही–गैपुरा खंड के मध्य नवनिर्मित तीसरी रेल लाइन का किया संरक्षा निरीक्षण
रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर परिमंडल, श्री प्रणजीव सक्सेना ने आज दिनांक 24 जुलाई, 2026 को बिरोही–गैपुरा रेल खंड के मध्य नवनिर्मित तीसरी रेल लाइन का विस्तृत संरक्षा निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य नई रेल लाइन पर यात्री एवं मालगाड़ियों के परिचालन से पूर्व ट्रैक, सिग्नल एवं दूरसंचार प्रणाली, ओवरहेड विद्युत उपकरण (ओएचई) तथा अन्य संरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण करना था। इस अवसर पर वरिष्ठ उप महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) श्री अजीत सिंह यादव, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री…
Read Moreप्रयागराज मंडल में रेल हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार को बढ़ावा देने तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हिंदी के प्रति अभिरुचि विकसित करने के उद्देश्य से रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार अखिल रेल हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के प्रथम चरण का आयोजन आज उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल कार्यालय में सफलतापूर्वक किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रयागराज मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं कार्यालयों से कुल 21 कर्मचारियों ने पूरे उत्साह एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन पूर्णतः हिंदी माध्यम में किया गया, जिसमें प्रतिभागियों से रेलवे संबंधी विषयों, हिंदी भाषा एवं साहित्य, राजभाषा…
Read Moreजनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रयागराज के जिला महामंत्री सुनील त्रिपाठी की अगुवाई मे आज जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया से मुलाकात की एवं अपना ज्ञापन सौंपते हुए अपनी समस्याओं को सदन मे उठाने के लिए ज्ञापन दिया राजा भैया ने गंभीरतापूर्वक पूरी बात सुनते हुए हरसंभव मदद और विधानसभा के मानसून सत्र मे सदन मे बात रखने का आश्वासन दिया ज्ञापन देने वालों मे प्रमुख रूप से ब्लाक अध्यक्ष कौड़िहार सुनील सिंह सत्यम गुप्ता महावीर सरोज राजेश गौतम राकेश…
Read Moreकिसान नेता ने भूमि अधिग्रहण का सर्किल रेट बढ़ाने और प्रभावित किसानों को पट्टा व नौकरी देने की माँग की
प्रयागराज। जनपद प्रयागराज की सोरांव तहसील में जारी भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को किसान नेता बबलू दुबे ने जिलाधिकारी प्रयागराज से मुलाकात की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष (प्रयागराज) बबलू दूबे ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को किसानों के हितों से जुड़ा एक ज्ञापन भी सौंपा। मुलाकात के दौरान मंडल अध्यक्ष बबलू दूबे ने सोरांव तहसील क्षेत्र में अधिग्रहित की जा रही जमीनों का सर्किल रेट बढ़ाए जाने की पुरजोर मांग की। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि अधिग्रहण प्रक्रिया के कारण जो…
Read Moreउत्तर मध्य रेलवे ने तैयार किया सोलर-असिस्टेड पैसेंजर कोच: यात्री परिवहन में हरित ऊर्जा की ओर एक नया प्रयास
उत्तर मध्य रेलवे ने टिकाऊ और ऊर्जा-कुशल रेल अभियानों की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए पायलट तौर पर सोलर-असिस्टेड (सौर ऊर्जा संचालित) पैसेंजर कोच का निर्माण और कमीशनिंग की है। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह की दूरदर्शी परिकल्पना और प्रयागराज मंडल द्वारा किए गए सफल क्रियान्वयन के तहत इस प्रणाली को 14 जुलाई 2026 को आधिकारिक रूप से कमीशन किया गया। यह अभिनव पहल पारंपरिक रेलवे रोलिंग स्टॉक के साथ आधुनिक नवीकरणीय ऊर्जा तकनीक के एकीकरण का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है।…
Read Moreप्रयागराज मण्डल के अधिकारियों की उत्तर मध्य रेलवे मेंस यूनियन के साथ दो दिवसीय पीएनएम बैठक का आयोजन
आज दिनांक 23.07.2026 को मण्डल रेल प्रबन्धक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रयागराज मण्डल के अधिकारियों की उत्तर मध्य रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) के महामंत्री श्री आर. डी. यादव की उपस्थिति में दो दिवसीय पीएनएम बैठक का आयोजन प्रयागराज मण्डल कार्यालय के संकल्प सभागार में किया गया । पीएनएम बैठक में प्रयागराज मण्डल के अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/सामान्य, श्री दीपक कुमार; अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/परिचालन, मो. मुबश्शिर वारिस; वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी, श्री वैभव कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक/समन्वय, श्री मयंक राणा; वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/समन्वय, मो. जावेद अख्तर; वरिष्ठ…
Read Moreअमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की 120वीं जयंती पर आयोजित भव्य नाट्य प्रस्तुति
प्रयागराज की नाट्य संस्था सॉफ्ट पावर आर्ट एंड कल्चर रंगमंडल (सत्र 2026–2027) द्वारा आयोजित इस महत्वपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम के समाचार को जनहित में अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित करने का कष्ट करें। प्रयागराज, 23 जुलाई। प्रयागराज की नाट्य संस्था सॉफ्ट पावर आर्ट एंड कल्चर रंगमंडल (सत्र 2026–2027) द्वारा अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की 120वीं जयंती के अवसर पर आज़ाद पार्क स्थित आज़ाद मंच (गेट नंबर-3) पर द थिएटर वर्कशॉप के सहयोग तथा सांस्कृतिक विभाग, लखनऊ के सहयोग से एक भव्य ऐतिहासिक नाट्य प्रस्तुति का सफल मंचन किया…
Read Moreअमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी की 120वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया
अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद एवं शहीद-ए-आजम भगत सिंह स्मारक समिति के तत्वाधान में वीर शिरोमणि अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी की 120वीं जयंती आजाद पार्क प्रतिमा के समक्ष श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। उपस्थित देशभक्तों व अतिथियों की क्रान्तिकारी परम्परा अमर रहे, वन्दे मातरम्, इंकलाब जिन्दाबाद के गगनभेदी नारे लगाये। तत्पश्चात् उ0प्र0 सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा 21 गन शाट फायर कर सम्मान गादर द्वारा सलामी व पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्र भक्ति ध्वनि बजाकर उ0प्र0 शासन की ओर से सम्मान प्रकट किया। अतिथिगण व अन्य मंचासीन होने के पूर्व स्वतंत्रता सेनानी…
Read Moreसंगमवासियों के लिए खुशखबरी: द्वारका और सोमनाथ दर्शन हेतु प्रयागराज-वेरावल-प्रयागराज विशेष ट्रेन का संचालन
सावन में बाबा सोमनाथ के दर्शन होंगे सुगम अजमेर, आबू रोड और पालनपुर जाने वाले यात्रियों एवं पर्यटकों को भी मिलेगा सीधा लाभ रेल प्रशासन द्वारा अपने सम्मानित यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी सं. 04173/04174 प्रयागराज-वेरावल विशेष गाड़ी का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन न केवल श्रद्धालुओं को सोमनाथ मंदिर के दर्शन कराएगी, बल्कि राजस्थान और गुजरात के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों जैसे अजमेर शरीफ, आबू रोड (माउंट आबू) और पालनपुर को भी सीधा जोड़ेगी। इस गाड़ी का विवरण निम्नवत है-…
Read More