संगमवासियों के लिए खुशखबरी: द्वारका और सोमनाथ दर्शन हेतु प्रयागराज-वेरावल-प्रयागराज विशेष ट्रेन का संचालन

सावन में बाबा सोमनाथ के दर्शन होंगे सुगम

अजमेर, आबू रोड और पालनपुर जाने वाले यात्रियों एवं पर्यटकों को भी मिलेगा सीधा लाभ

रेल प्रशासन द्वारा अपने सम्मानित यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी सं. 04173/04174 प्रयागराज-वेरावल विशेष गाड़ी का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन न केवल श्रद्धालुओं को सोमनाथ मंदिर के दर्शन कराएगी, बल्कि राजस्थान और गुजरात के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों जैसे अजमेर शरीफ, आबू रोड (माउंट आबू) और पालनपुर को भी सीधा जोड़ेगी। इस गाड़ी का विवरण निम्नवत है-
गाड़ी संख्या 04173/04174 प्रयागराज-वेरावल-प्रयागराज विशेष गाड़ी-
प्रयागराज से-04173, प्रत्येक गुरुवार, दिनांक 06.08.26 से 24.09.26 = 08 फेरे
वेरावल से- 04174, प्रत्येक शुक्रवार, दिनांक 07.08.26 से 25.09.26 = 08 फेरे
गाड़ी संरचना- एसएलआर/डी-02, सामान्य-07, स्लीपर-10, एसी तृतीय-01 = 20 कोच समय एवं ठहराव–
गाड़ी संख्या 04173
प्रयागराज-वेरावल स्टेशन गाड़ी संख्या 04174
वेरावल-प्रयागराज

Related posts

Leave a Comment