प्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे में माह जून 2026 के दौरान 60 रेलकर्मी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर प्रयागराज मंडल कार्यालय स्थित मंडल सभागार में आयोजित गरिमामय समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य) श्री दीपक कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापन भुगतान से संबंधित समस्त प्रपत्र प्रदान किए तथा रेल सेवा में उनके बहुमूल्य योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। समारोह में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल परिचालन में उत्कृष्ट योगदान के लिए श्री उदय वीर सिंह (लोको पायलट, टूंडला), श्री…
Read MoreCategory: प्रयागराज
नैनी गुरुद्वारा मे मिस्से प्रशादे व लस्सी का अटूट लंगर वितरित हुआ
नैनी-प्रयागराज/ मीरी पीरी दे मालिक अद्वितीय शौर्य के प्रतीक सिख धर्म के छठवें गुरु धन धन साहिब श्री गुरु हर गोबिंद साहिब जी के पावन पवित्र प्रकाश पर्व पर नैनी गुरुद्वारा संगत श्रद्धा भाव के साथ गुरबाणी से सराबोर हो रहा था साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे संगतो का प्रातः काल से ही मत्था टेककर आशीर्वाद लेने वालों का सिलसिला बराबर चलता रहाl रागी जत्थों ने शब्द-कीर्तन सुना कर संगत को निहाल किया गुरुद्वारे में गुरु नाम की गूंज होती रही। शबद कीर्तन,गुरु इतिहास,अरदास,हुक्मनामा उपरांत मिस्से प्रशादे…
Read Moreभूमि विवादों के निस्तारण एवं भू-माफियाओं के विरुद्ध विशेष अभियान की समीक्षा, मंडल में 58 नए भू-माफियाओं का चिन्हांकन
भूमि विवादों के प्रभावी निस्तारण तथा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के विरुद्ध 01 जून से 30 जून तक संचालित विशेष अभियान के अंतिम दिन आज मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री अजय मिश्रा की संयुक्त अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस आयुक्त प्रयागराज, मंडल के चारों जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ जनपदवार प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अवगत कराया गया कि पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन…
Read Moreमंडलीय खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर
मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में मंडलीय खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री ऋषिराज, नगर आयुक्त श्री साई तेजा, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री नीरज पांडे तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने, खेल सामग्री एवं उपकरणों की उपलब्धता, आर्थिक सहायता, जल क्रीड़ाओं के विकास, खेल अवसंरचना के विस्तार, प्रशिक्षकों की उपलब्धता, खिलाड़ियों के आवासीय प्रबंध तथा खेल परिसरों…
Read Moreप्रो. राम गोपाल यादव कर्म एवं मर्यादा के संगम हैं -नरेन्द्र सिंह
प्रयागराज। समाजवादी विचारक, राज्य सभा सांसद,समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के 80वें जन्मदिन पर मंगलवार को प्रयागराज संगम तट पर स्थित श्री रामानन्द मठ के यज्ञ शाला में पार्टी के प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने योगिराज श्री रमेश जी महराज के मार्गदर्शन में विद्वान आचार्य गणों के मन्त्रोंच्चारण के साथ यज्ञ -हवन करके तथा संगम तट पर साधु संत एवं जरुरत मंदों को वस्त्र तथा फल वितरित कर अपने नेता के उत्तम स्वाथ्य एवं प्रसन्न चित्त दीर्घायु होने क़ा आशीर्वाद माँगा। कई विद्वानों के आचार्यत्व में…
Read Moreउत्तर प्रदेश में पुनर्विकसित ईदगाह आगरा जंक्शन
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सोच पर आधारित ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत पुनर्विकसित ईदगाह आगरा जंक्शन, आगरा की समृद्ध विरासत को संजो कर रखते हुए आधुनिक और यात्रियों की ज़रूरतों पर केंद्रित इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के भारतीय रेलवे के संकल्प को दर्शाता है। बेहतर सुविधाओं और यात्रियों के लिए बेहतर इंतज़ामों के साथ, यह स्टेशन यात्रा का एक सुरक्षित, आरामदायक और आसान अनुभव देता है। यात्रियों की ज़रूरतों पर केंद्रित इंफ्रास्ट्रक्चर: पुनर्विकसित स्टेशन में यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएँ, बेहतर सर्कुलेटिंग क्षेत्र, आसान पहुँच और अपग्रेड की गई…
Read More“प्रयागराज में ‘करदाता जागरूकता कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन
आयकर विभाग के तत्वावधान में आज दिनांक 29.06.2026 को प्रयागराज में एक भव्य और सारगर्भित ‘करदाता जागरूकता कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि आदरणीया श्रीमती अपर्णा एम अग्रवाल, भा.रा.से., प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, उ.प्र.पूर्व, लखनऊ ने की। इस अवसर पर श्रीमती मीनाक्षी सिंह, भा.रा.से., मुख्य आयकर आयुक्त, इलाहाबाद की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। “राष्ट्र निर्माण में करदाताओं का योगदान सर्वोपरि” अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, लखनऊ श्रीमती अपर्णा एम अग्रवाल ने राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की ईमानदारी और प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने…
Read Moreऑपरेशन “डिग्निटी” के तहत परिवार से बिछड़ी युवती को रेलवे सुरक्षा बल ने सकुशल परिजनों से मिलाया
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन “डिग्निटी” के अंतर्गत प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर परिवार से बिछड़ी एक युवती को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाया गया। दिनांक 28 जून 2026 को रेल मदद (Rail Madad) के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 15483 (सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस) से दिल्ली की यात्रा के दौरान पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर एक युवती अपने परिवार से बिछड़ गई है। और बाद में जानकारी मिली कि युवती प्रयागराज रेलवे स्टेशन पहुंच गई है। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल/प्रयागराज के उप…
Read Moreकानपुर एरिया में फ्रेट कस्टमर मीटिंग आयोजित, माल यातायात बढ़ाने एवं ग्राहक सुविधाओं पर हुआ व्यापक विचार-विमर्श
मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज श्री रजनीश अग्रवाल के निर्देशन में आज दिनांक 29 जून 2026 को श्री अकांशु गोविल, उप मुख्य यातायात प्रबंधक (Dy. CTM), कानपुर की अध्यक्षता में कानपुर एरिया के फ्रेट कस्टमर्स, व्यापारियों एवं साइडिंग प्रतिनिधियों के साथ माल यातायात (Goods Traffic) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य रेलवे एवं फ्रेट ग्राहकों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना, माल यातायात में वृद्धि करना तथा ग्राहकों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं एवं सुझावों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा करना था। साथ…
Read Moreनव नियुक्त काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया के नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा : रजनीकांत श्रीवास्तव
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रांत सहसंयोजक रजनीकांत श्रीवास्तव ने काशी स्थित प्रदेश कार्यालय में नव नियुक्त काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की तथा आध्यात्मिक मंगलकामना के रूप में हनुमान चालीसा, आरती एवं मंत्रों का संकलन भेंट करते हुए उनके सफल, यशस्वी एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक…
Read More