➤ 112 यात्रियों को किया गया प्रभारित ➤ 1,00,499 /- रुपये का जुर्माना वसूला गया प्रयागराज मंडल अपने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं एवं सुरक्षित यात्रा वातावरण उपलब्ध कराने हेतु समय-समय पर विशेष अभियान संचालित करता रहता है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग, श्री हरिमोहन के निर्देशन में मंडल द्वारा यात्रियों को स्वच्छ एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ टिकट रहित एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार टिकट जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 22 अगस्त 2026 को प्रयागराज जंक्शन पर मजिस्ट्रेट श्री मृत्युंजय…
Read MoreCategory: प्रयागराज
वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी–खुर्दा रोड जंक्शन विशेष ट्रेन के 13-13 अतिरिक्त फेरे चलेंगे
रेल प्रशासन द्वारा जन साधारण को सूचित किया जाता है कि यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 01929/01930 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी–खुर्दा रोड जंक्शन विशेष ट्रेन के अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया गया है। इस ट्रेन के दोनों दिशाओं में 13-13 अतिरिक्त फेरे निर्धारित किए गए हैं। गाड़ी संख्या 01929 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से खुर्दा रोड जंक्शन के लिए प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। इसके अतिरिक्त 13 फेरे 04 सितंबर 2026 से 27 नवंबर 2026 तक चलाए जाएंगे। इनमें…
Read Moreप्रयागराज मंडल में चलाया जा रहा सघन टिकट चेकिंग अभियान
अगस्त माह में 48 हज़ार से अधिक यात्री किए गए प्रभारित अगस्त माह में 4.51करोड़ रुपए से अधिक वसूला गया जुर्माना मण्डल रेल प्रबन्धक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग, श्री हरिमोहन के निर्देशन में विविध अभियान चलाता रहता है । प्रयागराज मण्डल सभी यात्रियों को अच्छा भोजन, शुद्ध पेय जल, स्वच्छ शौचालयों की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ टिकट रहित और अनियमित यात्रा करने वालो पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशनों एवं गाड़ियों में निरंतर टिकट चेकिंग अभियान चला रहा है। दिनांक 01 अगस्त,…
Read More‘सक्षम’ हस्तपुस्तिका आधारित प्रधानाध्यापक क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का चतुर्थ चरण सम्पन्न
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), प्रयागराज में ‘सक्षम’ हस्तपुस्तिका पर आधारित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापकों के क्षमता संवर्धन हेतु आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के चतुर्थ चरण का सफलतापूर्वक आयोजन दिनांक 20 से 22 अगस्त 2026 तक किया गया। चतुर्थ चरण में मऊआइमा एवं सैदाबाद विकासखंड के प्रधानाध्यापकों एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण डायट प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक डॉ. संतोष कुमार राय जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रशिक्षण प्रभारी श्री पंकज कुमार यादव रहे। वहीं…
Read More-:खत्म हुआ अय्यामे अजा:-
दो माह और आठ दिनो से चल रही अज़ादारी के अन्तिम दिन चुप ताज़िया व अमारी जुलूस में उमड़ा हुसैनियों का स्याह सैलाब रानीमंडी इमामबाड़ा नकी बेग से सगीर हुसैन सग्गी द्वारा सन 50 में कायम किया गया जुलूस बशीर हुसैन की सरपरस्ती में निकाला गया – : दरियाबाद हवेली से तुराब हैदर की कयादत में निकाला गया अय्यामे अजा का अंतिम अमारी जुलूसः- -: चकिया करबला व दरियाबाद के इमामबाड़ा अरब अली खान पर सम्पन्न हुआ अय्यामे अजा का अंतिम दिन का मातमी जुलूसः-चुप ताजिया जुलूस के साथ नमः…
Read Moreजल निकासी एवं वर्षा जलभराव के स्थायी समाधान पर महापौर ने दिया जोर, संपूर्ण प्रयागराज का सर्वे कराने के निर्देश
प्रयागराज। नगर निगम प्रयागराज स्मार्ट सिटी मीटिंग हॉल में महापौर गणेश केसरवानी की अध्यक्षता में शहर की जल निकासी व्यवस्था, वर्षा जलभराव की समस्या, नाला-नालियों की सफाई, सीवर व्यवस्था एवं एसटीपी से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महापौर गणेश केसरवानी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलभराव एवं जल निकासी से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी…
Read Moreहरियाली तीज कार्यक्रम पर झूमा प्रयागराज, 100 से अधिक महिलाओं ने किया जमकर धमाल
जय त्रिवेणी जय प्रयाग के बैनर तले होटल स्टार रीजेंसी में सांस्कृतिक आयोजन, प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह प्रयागराज। जय त्रिवेणी जय प्रयाग के तत्वावधान में बुधवार को सिविल लाइन्स स्थित होटल स्टार रीजेंसी में हरियाली तीज का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और जमकर धमाल किया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी पदाधिकारियों के परिचय के साथ हुई। इसके बाद महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। महिलाओं ने बड़ी उत्साह के साथ सभी प्रतियोगिताओं में भाग…
Read Moreसी एम एल आर वर्कशॉप, झांसी की नई पहल: NSG-6 स्टेशनों पर मॉड्यूलर बायो-टॉयलेट लगाए गए
‘रीयूज़-रिफर्बिश-रीबिल्ड’ मॉडल का प्रभाव रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को साफ़-सुथरी और बेहतर सुविधाएँ देने की कोशिशों के तहत, कोच मिड-लाइफ़ रिहैबिलिटेशन वर्कशॉप, झांसी ने एक नई इन-हाउस पहल शुरू की है। वर्कशॉप के तकीनीकी स्टाफ़ ने ललितपुर जिले के माताटीला, जीरोन, जखोरा स्टेशनों और दतिया जिले के बसई स्टेशन पर मॉड्यूलर बायो-टॉयलेट बनाए और लगाए हैं; ये सभी एन एस जी -6 कैटेगरी के स्टेशन हैं। इस पहल की मुख्य बात यह है कि इसमें कोच की पीरियोडिक ओवरहॉलिंग के दौरान निकले काम के और दोबारा इस्तेमाल होने लायक पार्ट्स…
Read Moreप्रयागराज मण्डल में एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत स्टाल के लिए दिव्यांगजनों को मिलेगी प्राथमिकता
मण्डल रेल प्रबन्धक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक, श्री हरिमोहन के निर्देशन में दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं सामाजिक समावेशन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रयागराज मण्डल में वन स्टेशन वन प्रोडक्ट योजना के अंतर्गत रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके तहत प्रयागराज मण्डल के 28 स्टेशनों पर 39 OSOP स्टॉल/ट्रॉलियों के माध्यम से अनुमोदित स्थानीय एवं स्वदेशी उत्पादों की बिक्री की जा सकेगी। OSOP स्टॉल/ट्रॉलियों के आवंटन हेतु सभी पात्र व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं, लेकिन दिव्यांगजनों को प्राथमिकता प्रदान की…
Read Moreराजस्व वादों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर मंडलायुक्त ने दिए कड़े निर्देश
मंडलायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व वादों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण तथा तहसीलों में कार्यों की प्रभावी निगरानी के संबंध में आयुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को कार्यों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त ने राजस्व वादों के निस्तारण को और प्रभावी बनाने के लिए कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए नए प्रारूप के अनुसार तहसीलों में प्रपत्र तैयार…
Read More