थरवई थाने में आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन थरवई थाना परिसर में एक दिवसीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नवीन सोनी के निर्देशन में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, थरवई द्वारा ‘आयुष आपके द्वार’ अभियान के तहत आयोजित हुआ।शिविर के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और थाना परिसर में मौजूद स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस चिकित्सा शिविर में लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों की जांच की गई। जांच के बाद मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया…
Read MoreCategory: राज्य
प्रयागराज मंडल में मोबाइल वीडियो वैन के माध्यम से रेल सुरक्षा जागरूकता अभियान
मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में प्रयागराज मंडल के संरक्षा एवं सुरक्षा विभाग तथा रेलवे सुरक्षा बल द्वारा आमजन में रेल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु “सतर्कता एवं जन-जागरूकता अभियान” के अंतर्गत मोबाइल वीडियो वैन के माध्यम से विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य रेलवे परिसरों एवं रेल मार्गों के आसपास सुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा देना तथा रेल दुर्घटनाओं एवं असुरक्षित गतिविधियों की रोकथाम करना है। इसी क्रम में आज दिनांक 08 जून, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कानपुर…
Read Moreप्रयागराज मंडल द्वारा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2026 हेतु चलाई गई एग्जाम स्पेशल ट्रेन
आज दिनांक 08 जून, 2026 को प्रयागराज मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवागमन को देखते हुए प्रयागराज मंडल प्रशासन द्वारा आवश्यकतानुसार एग्जाम स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया, जिससे परीक्षार्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल के निर्देशन में पूरी व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया गया। प्रयागराज जंक्शन, कानपूर सेंट्रल एवं अन्य…
Read Moreउचित दर विक्रेताओं जिलाधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी प्रयागराजको 8 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा
प्रयागराज। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर संगठन प्रयागराज के द्वारा अपनी आठ सूत्रीय मांगों के समर्थन में सोमवार को जिला अधिकारी प्रयागराजव जिला पूर्ति अधिकारी प्रयागराज को सोपा। उनके अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी सिविल सप्लाई को व जिला आपूर्ति अधिकारी की अनुपस्थिति में संतोष वर्मा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारीको अपनी मांगों को उनके समक्ष रखा इस मांग पत्र का नेतृत्व गणेश प्रसाद द्विवेदी जिला अध्यक्ष प्रयागराजने किया । उन्होंने कहा एक सप्ताह के अंदर हमारी 8 सूत्रीय मांगे नहीं मानी गई तो हम लोग जुलाई का वितरण नहीं करेंगे और…
Read Moreस्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, प्रयागराज के चिकित्सकों द्वारा उनके इलाज में की गयी लापरवाही के बाद अधिवक्ता जागृति शुक्ला के दुर्घटना होने के फलस्वरूप का निधन
प्रयागराज। विगत दिनों मा० उच्च न्यायालय इलाहाबाद की अधिवक्ता जागृति शुक्ला के दुर्घटना होने के फलस्वरूप स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, प्रयागराज के चिकित्सकों द्वारा उनके इलाज में की गयी लापरवाही के बाद अधिवक्ताओं एवं चिकित्सकों के बीच हुए विवाद के कारण, गम्भीर रूप से घायल अधिवक्ता जागृति शुक्ला के इलाज हेतु उन्हें दिनांक 20.05.2026 को संजय गाँधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ भर्ती कराया गया, जहां पर आज दिनांक 08.06.2026 को सुबह 06:00 बजे इलाज के दौरान अधिवक्ता जागृति शुक्ला का निधन हो गया। दिवंगत होने की सूचना उच्च न्यायालय के सभी…
Read Moreराम मंदिर ट्रस्ट में कथित घोटाले को लेकर अखिलेश ने चंपत राय के स्पष्टीकरण पर उठाए सवाल, कहा- देरी संदिग्ध
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या में राम मंदिर से करोड़ों रुपये गायब होने के कथित मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के स्पष्टीकरण पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि लगता है ये इनके लिए हर हफ्ते की साधारण बात है। इतनी अधिक साधारण है कि यह इसे अब उल्लेखनीय भी नहीं मानते हैं। चेहरे के भाव और देह की भाषा हताशा और निराशा से भरी है। ट्रस्ट के सभी सदस्यों को एक साथ बैठाकर स्पष्टीकरण दिया जाए और आंकड़ों के मिलान के…
Read Moreयूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर 17 ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव, देरी से चलेंगी गाड़ियां
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 17 ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव किया है। आठ से 10 मई तक इन गाड़ियों को प्रारंभिक स्टेशनों से तीन घंटे तक देरी से चलाया जाएगा।पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि 55330 बरेली जंक्शन-कासगंज जंक्शन सवारी गाड़ी को बरेली से 45 मिनट, 15061 कासगंज जंक्शन-लालकुआं एक्सप्रेस को कासगंज से 40 मिनट, 55335 कासगंज जक्शन-मथुरा जंक्शन सवारी गाड़ी को 80 मिनट की देरी से चलाया जाएगा।55337 कासगंज-भरतपुर सवारी गाड़ी को 20…
Read Moreइलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- दुष्कर्म से जन्मा बच्चा कलंक का प्रतीक नहीं, पूरे सम्मान का हकदार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि दुष्कर्म से जन्मा बच्चा न तो कोई अपराधी है और न ही कलंक का प्रतीक है। उसे पूरे सम्मान, सांविधानिक संरक्षण और बराबरी का अधिकार है। यह टिप्पणी न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर की एकल पीठ ने मेरठ निवासी नाबालिग पीड़िता की याचिका पर की।कोर्ट ने कहा कि बच्चे के जन्म के तरीके या परिस्थितियों से उसके मानवीय मूल्य पर कोई दाग नहीं लगता। पीड़िता के साथ हुई हिंसा, शोषण और अन्याय ही सच्चा कलंक है। वहीं, चंद्रगुप्त मौर्य जैसे ऐतिहासिक उदाहरण देते हुए कहा कि कई…
Read Moreप्रयागराज जंक्शन पर प्लेटफॉर्म की नंबरिंग से यात्री बेहाल, यात्री तलाशते रह जाते हैं नंबर छह
प्रयागराज जंक्शन पर प्लेटफॉर्म नंबर का क्रम सही न होने से यात्री रोजाना परेशान हो रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत प्लेटफॉर्म-छह को लेकर है। उसे खोजने में यात्रियों को खासी दिक्कत होती है। स्थिति यह है कि प्लेटफॉर्म-एक से पांच के बाद सीधे नंबर सात आ जाता है। इससे नए यात्रियों को बड़ी दिक्कत होती है। जंक्शन पर 10 प्लेटफॉर्म है।प्लेटफॉर्म-छह की स्थिति ऐसी है कि यदि किसी यात्री को छह नंबर से सात, आठ, नौ या 10 नंबर प्लेटफॉर्म पर जाना हो तो उसे एक बार नहीं बल्कि दो-दो…
Read Moreउच्च शिक्षा निदेशालय में कार्यवाहक की तैनाती व्यवस्था पर उठे सवाल, शासनादेश के उल्लंघन का आरोप
प्रदेश का उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज इन दिनों कार्यवाहक व्यवस्था के सहारे संचालित हो रहा है। उच्च शिक्षा निदेशक स्वयं कार्यवाहक के रूप में कार्यरत हैं। हाल ही में प्रदेश के विभिन्न मंडलों में 11 से अधिक क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों की तैनाती भी अस्थायी एवं कार्यवाहक आधार पर किए जाने से विभागीय हलकों में चर्चा तेज हो गई है। कारण प्रोफेसर पदनाम वाले को स्थायी प्राचार्य के पद पर नियुक्ति दिया जाना शासनादेश का उल्लंघन है।सूत्रों के अनुसार, शासन ने अगस्त 2025 में प्रदेश के मंडलों में क्षेत्रीय उच्च…
Read More