जनपद प्रयागराज में स्वच्छ, हरित एवं आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल के अंतर्गत आज लीडररोड डिपो कार्याशाला, प्रयागराज में आर०जी० मोबिलिटी द्वारा 06 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ किया गया जिसका संचालन प्रयागराज से वाराणसी, अयोध्या, कानुपर एवं लखनऊ मार्गो पर किया जायेगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज के माननीय महापौर श्री गणेश केसरवानी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, प्रयागराज क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबन्धक श्री रविन्द्र कुमार सिंह उपस्थित रहें।