लालापुर, प्रयागराज। बुधवार को विकास खंड जसरा अंतर्गत ग्राम पंचायत चिल्ला गौहानी में साधन सहकारी समिति के प्रांगण में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिला पंचायत सदस्य जसरा बृजेश कुमार यादव द्वारा आयोजित किया गया।
शिविर में आयुष्मान योजना अंतर्गत कैशलेश इलाज के तहत यूनाइटेड मेडिसिटी हास्पिटल से डाक्टरों ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य से संबंधित सुगर, बीपी,आंख आदि का परीक्षण किया और निःशुल्क दवाओं का वितरण किया। गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श और हास्पिटल में इलाज करने को कहा गया। आरोग्य शिविर में 226 मरीजों की जांच कर दवा दी गई।इस अवसर पर
आयोजक जिला पंचायत सदस्य बृजेश यादव ,डॉक्टर शैली शुक्ला एम ओ ,
डॉ एस एन तिवारी ,डॉक्टर अनुबिता , नर्सिंग स्टाफ महिमा मिश्रा, अर्चना साहू, रूपाली, फार्मासिस्ट एकरामउल हक ,मैनेजमेंट नरेंद्र द्विवेदी,हरि भूषण सिंह, प्रधान अविनाश द्विवेदी, कमलाकर सिंह,जय सिंह यादव,राजकुमार यादव,कामता प्रसाद, रामदास, आशुतोष सिंह, राम भवन,राजू सिंह भदौरिया,रामलला यादव, आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन संपन्न