लालापुर,प्रयागराज । क्षेत्र के डेराबारी गांव स्थित सरकारी नाला को पाट कर कब्जा करने की बार बार मंडलायुक्त , ज़िलाधिकारी से शिकायत को संज्ञान में लेकर उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार की अगुवाई में टीम गठित कर नाला की नाप करने का आदेश जारी किया ।जिस पर तहसीलदार रोशनी सोलंकी के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक अभय राज यादव , विजय कांत पांडेय, देवी शंकर तिवारी, लेखपाल राशिद अहमद, मनीष श्रीवास्तव, जयंत कुमार मय राजस्व टीम डेराबारी स्थित नाला की नाप करने पहुंच । शिकायतकर्ता में गलौर माइंस के प्रबंधक राजेन्द्र कुमार मिश्र द्वारा आरोप लगाया जा रहा था कि प्राचीन नाला को निर्मित डिस्टलरी प्लांट द्वारा पाट कर नाला का स्वरूप बदल दिया गया है । सात घंटे चली नाप जोख के बाद नाला का सीमांकन कर पत्थर लगाकर चिन्हांकित किया गया। राजस्व निरीक्षक देवी शंकर तिवारी ने बताया की प्राचीन नाला की भूमि सुरक्षित है इस पर किसी प्रकार का कब्जा नहीं पाया गया । ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शेर बहादुर सिंह ने बताया की सीमांकन के बाद सरकारी नाला को कब्जा करने का प्रयास किया गया तो ग्राम पंचायत सख्त कार्रवाई करेगी ।इस दौरान कंपनी के अधिवक्ता आशीष मिश्र, प्रबंधक गोरे लाल ओझा, ग्रामीण राम सिंह,राम बाबू मिश्र, छेदी लाल सिंह, मनोज त्रिपाठी, अजीत सिंह, राज सिंह, राज कुमार, अजय सिंह , मनीष कुमार , अभिषेक कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
एसडीएम के आदेश पर सात घंटे चली सरकारी नाला की पैमाइस