नैनी, प्रयागराज। स्थानीय पुलिस टीम द्वारा थाना नैनी द्वारा पंजीकृत मु0अ0सं0 37/2026 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस में प्रकाश में आये अभियुक्त अभिषेक प्रजापति पुत्र बुलाकी प्रसाद प्रजापति निवासी माधोपुर खरकौनी गंजिया थाना नैनी जनपद प्रयागराज को गुरुवार को 24 घंटे के अंदर मुखबिर की सूचना पर खरकौनी मोड के पास स्थित बगिया से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक जोड़ी कान का झुमका, एक मंगलसूत्र, एक गले का चैन, एक अंगूठी, दो नाक की कील, एक जोड़ी कान की बाली (समस्त पीली धातु), 19 बिछिया (समस्त सफेद धातु) व 220/- रुपये नगद बरामद किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
वादी मुकदमा कल्लूराम निवासी माधोपुर गंजिया नैनी थाना नैनी जनपद प्रयागराज की तहरीरी सूचना बाबत अज्ञात चोरों द्वारा वादी के घर में घूसकर सन्दूक का ताला तोड़कर ज्वेलरी व पैसे चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना नैनी पर बुधवार को मु0अ0सं0 37/2026 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर के विरूद्ध पंजीकृत किया गया ।
गुरुवार को 24 घंटे के अंदर मुखबिर की सूचना पर प्रकाश में आये अभियुक्त अभिषेक प्रजापति उपरोक्त को थाना क्षेत्र नैनी से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 बृजकिशोर गौतम, थाना नैनी उ0नि0 श्रीराम उपाध्याय, उ0नि0 आशीष सिंह, थाना नैनी कमिश्नरेट प्रयागराज। हे0का0 पवन दूबे, का0 सत्येंद्र यादव शामिल रहे।
नैनी पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के अंदर पीली धातु सहित एक चोर गिरफ्तार