प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के प्रभारी व राज्य सभा सांसद अमरपाल मौर्या ने गुरुवार को राज्य सभा में प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल को एम्स का दर्जा देने की मांग की राज्य सभा में मौर्या ने कहा कि प्रयागराज एक आध्यात्मिक प्रशासनिक और न्याय का केन्द्र है उत्तर प्रदेश का एक ऐसा हब है जो पूर्वांचल बुंदेलखंड और मध्य भारत को आपस में जोड़ता है यहां कौशाम्बी,प्रतापगढ़,फतेहपुर,भदोही,मिर्जापुर,जौनपुर के साथ बुंदेलखंड के चित्रकूट,बांदा,महोबा,हमीरपुर,और मध्य प्रदेश के सतना, रीवा और अन्य जिलों से लोग इलाज कराने प्रयागराज आते हैं इसलिए प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल को एम्स का दर्जा दिया जाए प्रयागराज में एम्स के माध्यम से शोध और विशेषज्ञता के नए द्वार खुलेंगे। जिस प्रकार रायबरेली और गोरखपुर में एम्स ने क्षेत्रीय स्वास्थ असमानता को कम किया है उसी प्रकार प्रयागराज का एम्स संस्थान उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के बीच स्वास्थ्य निर्वात को भरेगा। इससे न केवल सस्ती व विश्वसनीय चिकित्सा सेवा मिलेगी आपातकालीन स्वास्थ्य प्रबंधन को भी नई शक्ति मिलेगी। प्रयागराज में एम्स की स्थापना कारणों नागरिकों के लिए एक न्याय पूर्ण कदम होगा। जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने यह जानकारी दी।
राज्य सभा सांसद अमरपाल मौर्या ने की एसआरएन को एम्स का दर्जा देने की मांग