प्रयागराज, आज दिनांक 20/05/2026 को नार्थ सेन्ट्रल रेलवे मेन्स यूनियन के केंद्रीय कार्यालय (बाल्मीकि चौराहा) में रेलवे के सेवानिवृत कर्मचारियों की एक बैठक संपन्न की गई।
इस बैठक में, नार्थ सेन्ट्रल रेलवे मेंस यूनियन के संस्थापक महामंत्री का0 आर0 डी0 यादव जी ने संगठन की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जून माह 2026 में केंद्रीय बॉडी का भी गठन कर दिया जायेगा। इस संगठन के गठन होने से सेवानिवृत कर्मचारियों की जो भी समस्या होगी, उसे इस संगठन के माध्यम से हल कराया जायेगा। इसके अतिरिक्त अतिशीघ्र प्रयागराज, कानपुर एवं टूंडला में इसकी शाखाओं का गठन किया जायेगा। प्रयागराज मंडल में श्री मुहिबउल्लाह जी को मंडलमंत्री एवं श्री एम के सिंह जी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही साथ श्री आर के पाण्डेय जी को कार्यकारी मण्डल अध्यक्ष, श्री आलोक श्रीवास्तव जी, श्री हितेंद्र यादव जी, श्री के पी सिंह जी को उपाध्यक्ष, श्री आर आर सिंह जी, श्री पीयूष चतुर्वेदी जी, श्री चंद्रशेखर सोनी जी को सहायक मंडल मंत्री, श्री रमेश यादव जी को कोषाध्यक्ष एवं श्री बी पी सिंह जी को संगठन सेक्रेटरी बनाया गया है।
ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर वेल्फेयर फेडरेशन, एआईआरएफ से सम्बद्ध है और इसके अध्यक्ष-श्री एन. कन्हैया व महामंत्री-श्री षिव गोपाल मिश्र जी हैं।
इस कार्यक्रम में सैकड़ों रेलवे के सेवानिवृत कर्मचारी उपस्थित रहे। इस संगठन के गठन के लिये सभी सेवानिवृत कर्मचारियों ने महामंत्री जी को धन्यवाद व्यक्त किये। इस बैठक की अध्यक्षता काॉ एम के सिंह जी के द्वारा एवं संचालन श्री मुहिबउल्लाह जी के द्वारा किया गया।
ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर वेल्फेयर फेडरेशन, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मण्डलीय कार्यकारिणी का गठन: