गोरखपुर । बुधवार को आसमान में हल्के बादल छाए तो जरूर रहे लेकिन गर्मी और उमस से लोगों को कोई राहत नहीं मिली। चिलचिलाती धूप से रहकर रहकर लोगों का सामना होता रहा वहीं तेज गर्मी और उमस से लोग पसीने से तरबतर नजर आए । रह रह कर हल्की हवाएं जरूर चलती रहीं लेकिन यह हवाएं गर्म तवे की भांति शरीर पर लगती रहीं। गर्मी उमस से सड़के सूनी नजर आईं वही बड़ी जरूरी काम से ही लोग बाहर निकलें। चारों तरफ गर्मी की ही चर्चाएं होती रही । गर्मी और उमस से बहुत से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है । लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है तो कुछ लोग गर्मी में सिर दर्द , आलस , काम में मन न लगने की चर्चा करते नजर आए । उमस भरी गर्मी और तेज धूप ने लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त कर दी है। लोगों में गुस्सा और चिड़चिड़ापन भी देखने को मिल रहा है । वहीं गर्मी से गर्म प्रजाति के जानवरों जैसे कुत्ता , बिल्ली,सियार आदि के स्वभाव में भी परिवर्तन नजर आ रहा है । कुत्तों में भी चिड़चिड़ापन और गुस्से में आकर लोगों के काटने की घटनाएं बढ़ती चली जा रही है। कुल मिलाकर देखा जाए तो गर्मी से सभी हैरान परेशान हैं।
चिलचिलाती धूप और गर्मी से नहीं मिलीं राहत