अप्रैल माह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टिकट चेकिंग स्टाफ को किया गया सम्मानित

प्रयागराज मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग, श्री हरि मोहन द्वारा अप्रैल-2026 माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले टिकट चेकिंग स्टाफ को सम्मानित किया गया। मंडल के टिकट चेकिंग कर्मचारियों ने बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध चलाए गए विशेष जांच अभियानों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए राजस्व वृद्धि एवं यात्रियों में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के आधार पर Amenity एवं Squad श्रेणी में शीर्ष-05 कर्मचारियों का चयन किया गया।

Amenity श्रेणी में सम्मानित कर्मचारी —
• श्रीमती रजनी पाल — मुख्य टिकट निरीक्षक, कानपुर सेंट्रल
• श्री विजय पाल — उप मुख्य टिकट निरीक्षक, प्रयागराज जंक्शन
• श्री छुट्टेश कुमार मीणा — उप मुख्य टिकट निरीक्षक, टूंडला जंक्शन
• श्री राजेश कुमार-3 — उप मुख्य टिकट निरीक्षक, टूंडला जंक्शन
• श्री एल.सी. चौधरी — उप मुख्य टिकट निरीक्षक, टूंडला जंक्शन
Squad श्रेणी में सम्मानित कर्मचारी —
• श्री प्रमोद कुमार — उप मुख्य टिकट निरीक्षक, अलीगढ़ जंक्शन
• श्री ब्रज पाल सिंह — उप मुख्य टिकट निरीक्षक, अलीगढ़ जंक्शन
• श्री छरतलाल मीणा — उप मुख्य टिकट निरीक्षक, टूंडला जंक्शन
• श्री कृष्णा — वरिष्ठ सह टिकट लिपिक, अलीगढ़ जंक्शन
• श्री धर्मेन्द्र वर्मा — उप मुख्य टिकट निरीक्षक, टूंडला जंक्शन
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग, श्री हरि मोहन ने चयनित कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा से न केवल रेलवे राजस्व में वृद्धि हुई है, बल्कि यात्रियों में नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी उत्साह, प्रतिबद्धता एवं ईमानदारी के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।
प्रयागराज मंडल यात्रियों को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं बेहतर यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयासरत है तथा भविष्य में भी ऐसे उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाता रहेगा।

Related posts

Leave a Comment