गन्ना छीलने गए वृद्ध का गन्ने में खून से लथपथ मिला शव

कोतवाली महोली इलाके की घटना

सीतापुर महोली कोतवाली इलाके के पैडहिया में सुबह घर से गन्ना छीलने गए वृद्ध का गन्ने में खून से लथपथ शव पाया गया। मृतक के पुत्र विवेक कुमार पुत्र ज्ञान सागर ने बताया मेरे पिता ज्ञान सागर पुत्र बुद्धा उम्र 65 वर्ष की रंजिश गांव के ही कुछ लोगों से चल रही थी। विपक्षी गणों ने 2 वर्ष पहले भी पिता को काफी लाठी डंडों से मारा पीटा था गम्भीर चोटे आई थी, इलाज के बाद बच गए थे,और जान से मार डालने की धमकी दी थी, महोली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 119/2024 थाना कोतवाली महोली में विपक्षी गणों के खिलाफ पंजीकृत कर लिया था। जिसका मुकदमा न्यायलय में विचाराधीन है,इसी रंजिस के चलते मौका पाकर जब मेरे पिता दिनांक 20 मई को लगभग 6 बजे सुबह अकेले अपने घर से साइकिल लेकर खेत को बीज के लिए गन्ना छीलने के लिए गए थे,विपक्षी गणों ने पिता को गन्ने के खेत में ही अकेला पा कर जान से मारकर डाल दिया,और साइकिल वहीं पर तोड़ फोड कर डाल दी। विपक्षी गणों ने ही पुरानी रंजिश के चलते पिता को जान से मार डाला है। पिता जब शाम को जब घर पर नहीं पहुंचे तब घरवालों ने खोज बीन शुरू कर दी,जब प्रार्थी अपने खेत में अपनी माता ज्ञानवती व अन्य लोगों के साथ समय करीब रात्रि के 11 बजे पहुचा तो देखा ,कि स्वयं के गन्ने के खेत में पीड़ित के पिता की लाश पड़ी मिली, पिता के चेहरे व शरीर पर तामम चोटों के निशान थे, व काफी खून मौके पर पड़ा हुआ था,और साइकिल तोड़ी हुई मौके पर पड़ी मिली । प्रार्थी ने 112 डायल पुलिस को फोन पर सूचित किया 112 की पुलिस व कोतवाली महोली की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर,पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र ने आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दे दी है।

Related posts

Leave a Comment