भारत स्काउट एवं गाइड ट्रेनिंग सेंटर मथुरा में बेसिक गाइड कैप्टन एवं रेंजर लीडर कोर्स का समापन

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय प्रयागराज द्वारा दिनांक 15 मई से 21 मई 2026 तक भारत स्काउट एवं गाइड ट्रेनिंग सेंटर मथुरा में आयोजित बेसिक गाइड कैप्टन ट्रेनिंग एवं बेसिक रेंजर लीडर कोर्स का समापन दिनांक 21 मई 2026 को सर्वधर्म प्रार्थना के साथ सम्पन्न हुआ।
उत्तर मध्य रेलवे के तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में गाइड विंग के अंतर्गत 12 बेसिक गाइड कैप्टन एवं 8 बेसिक रेंजर लीडर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण हेतु भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा सुश्री ज्योति यादव, सहायक ट्रेनर लीडर रेंजर तथा श्रीमती प्रियंका महराज, सहायक लीडर ट्रेनर/गाइड लीडर रेंजर को गाइड विंग के लीडर ऑफ द कोर्स के रूप में नामित किया गया था। दोनों प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को अत्यंत प्रभावशाली एवं व्यवहारिक माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सहयोगी सदस्य सुश्री मंजू जोशी एवं सुश्री डिम्पल राजपूत रेंजर लीडर, ज्योति कुमारी गाइड तथा प्रियंका कुमारी राय गाइड द्वारा प्रतिभागियों को कंपास एवं दिशा ज्ञान, प्राथमिक उपचार, खोज के चिन्ह, टेंट लगाना तथा विषम परिस्थितियों में बिना बर्तन के लकड़ी पर भोजन बनाना आदि महत्वपूर्ण गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों के अतिरिक्त सहायक लीडर, क्वार्टर एवं सर्विस स्टाफ सहित कुल 50 सदस्यों ने सहभागिता की। कोर्स की सफलता का पूर्ण श्रेय लीडर ऑफ द कोर्स श्रीमती प्रियंका महराज एवं सुश्री ज्योति यादव को जाता है, जिनके कुशल मार्गदर्शन एवं समर्पित प्रयासों से प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Related posts

Leave a Comment