विधायक दीपक पटेल की जनसुनवाई में लगातार उमड़ रहा जन सैलाब

प्रयागराज। शुक्रवार को फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने अपने आवास पर एक बार फिर जनसुनवाई की बड़ी संख्या में लोग बिजली सड़क और जमीन संबंधी समस्या लेकर जनसुनवाई में पहुंचे थे फूलपुर से भाजपा विधायक दीपक पटेल की लगातार जनसुनवाई लोगों में चर्चा का विषय बन ही है गौरतलब है कि सरल स्वभाव के पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल के पुत्र दीपक पटेल ने फूलपुर विधानसभा उप चुनाव में सपा के मुजतबा सिद्दीकी को बड़े अंतर से चुनाव हराया था विधायक मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी के अनुसार प्रयागराज जिले सहित कई स्थानों से बड़ी संख्या में आए लोगों की समस्या को विधायक सुनकर विधायक दीपक पटेल ने उसके समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया। तथा कुल 158 में 47 समस्याओं का मौके पर समाधान कराया विधायक दीपक पटेल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के लिए जनता की समस्या का समाधान कराने से बड़ा कोई काम नहीं है। उल्लेखनीय है कि विधायक दीपक पटेल रोज अपने आवास पर जनसुनवाई करते हैं लोगों की समस्या सुनकर उसका समाधान भी कराते हैं हैं जनता दर्शन में आए लोगों ने विधायक दीपक पटेल की जमकर तारीफ की। इस अवसर पर मुख्य रूप से नामित पार्षद अरुण कुमार मिश्रा पिंटू नेता, लक्ष्मी कांत मिश्रा काका, विनय तिवारी भूपेन्द्र पांडेय अभिषेक सिंह डीसीएफ, सतीश पटेल बड़ी संख्या में लोग आदि मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment