सीतापुर। जनस्वास्थ्य के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए नेशनल होम्योपैथी स्टोर और एस एल फार्मा कंपनी के सहयोग द्वारा दिनांक 3 जून 2026 को राजा टोडरमल पार्क, निकट पुलिस क्लब सीतापुर में एक निशुल्क नेशनल होम्योपैथी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। राजस्व सुरक्षा सेवादल RSSD की पिछड़ा वर्ग महिला अध्यक्ष इंदू रानी ने अपील की है ज्यादा से ज्यादा लोग शिविर में पहुंच कर लाभ उठाएं।
यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगा, जिसमें अनुभवी होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श एवं विभिन्न प्रकार की बीमारियों की दवाओ का वितरण किया जाएगा। शिविर में विभिन्न सामान्य एवं दीर्घकालिक रोगों के संबंध में सलाह दी जाएगी
आयोजकों ने जनपद के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
राजा टोडरमल पार्क में 3 जून को निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन