महाप्रबन्धक श्री नरेश पाल सिंह ने 13 रेल कर्मचारियों को किया पुरस्कृत
श्री सुनील कुमार मीना बने अप्रैल माह 2026 के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी
दिनांक 09.06.2026 को महाप्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे, श्री नरेश पाल सिंह, प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी, श्री यतेन्द्र कुमार एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रयागराज, झांसी एवं मण्डलों से अप्रैल 2026 माह के लिए चयनित कुल 13 रेल कर्मचारियों को महाप्रबन्धक महोदय के द्वारा संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए।
पुरस्कृत कर्मचारियों में 1. श्री धरमवीर, पाइन्टसमैन / खुर्जा / प्रयागराज मंडल, 2. श्री रोहित कुमार, स्टेशन मास्टर / कौरारा/ प्रयागराज मंडल, 3. श्री अरविन्द कुमार, तकनीशियन III / कैरिज एवम वैगन/ टूण्डला/प्रयागराज मंडल, 4. श्री प्रदीप कुमार पाल, वरिष्ठ पैसंजर ट्रेन मैनेजर / प्रयागराज / प्रयागराज मंडल, 5. श्री अनिश कुमार, लोको पायलट / पं दीनदयाल उपाध्यय /प्रयागराज मंडल, 6. श्री एम. के. पंडित, सहायक लोको पायलट / पं दीनदयाल उपाध्यय /प्रयागराज मंडल, 7. श्री आदेश सिंह, ट्रेन मैनेजर / प्रयागराज छिवकी / प्रयागराज मंडल, 8. श्री राम रतन मीना, लोको पायलट गुड्स/बांदा/ झांसी मंडल, 9. श्री जगदीश प्रसाद कंबर, सहायक लोको पायलट/बांदा/झांसी मंडल, 10. श्री नीरज कुमार, स्टेशन मास्टर, कोसीकला/आगरा मंडल, 11. श्री देवाशीष कुमार सिंह, स्टेशन मास्टर / राधाकुंड/आगरा मंडल, 12. श्री सुनील कुमार मीना, पांइटसमैन / बहज/आगरा मंडल माह का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी 13. श्री मुकेश कुमार, गेटमैन / धौलपुर/आगरा मंडल शामिल हैं।
श्री सुनील कुमार मीना, पांइटसमैन / बहज/आगरा मंडल को माह के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी से सम्मानित किया गया है।