लालू समतावादी आंदोलन के पर्याय हैं – चंद्रभूषण सिंह यादव

सामाजिक न्याय की लड़ाई के अपराजेय योद्धा लालू प्रसाद यादव ने अपना सम्पूर्ण जीवन देश के शोषित-वंचित समाज की बहबूदी के लिए समर्पित कर दिया है जिसके एवज में मनुवाद के घोर समर्थकों का उन्हें न केवल कोप भाजन बनना पड़ा है वरन वे भिन्न -भिन्न तरीकों से अपमानित भी किए जाते रहे हैं लेकिन जीवटता ऐसी कि उन्होंने झुकना स्वीकार नहीं किया है,उक्त बातें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाने के बाद रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जन संपर्क कार्यालय पर आयोजित जन्मदिवस गोष्ठी में व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव समतावादी आंदोलन के पर्याय हैं।
लालू प्रसाद यादव के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि मंडल कमीशन की लड़ाई से लेकर बिहार और उत्तर भारत में सामंतवाद के विरुद्ध मुहिम चलाने वाले लालू प्रसाद यादव दीर्घायु हों,यही कामना है।
लालू प्रसाद यादव के जन्मदिवस कार्यक्रम में उपस्थित सुरेश नारायण सिंह, अभिषेक गुड्डू गोंड, शंकर गोंड, नारायण प्रसाद, नगीना यादव, अमित टुनटुन यादव, श्यामराज कन्नौजिया, गोकुला यादव, उत्तिम यादव, वीरेंद्र धरकार, जंगी गोंड, हफीज अंसारी, दयानंद यादव आदि ने उपस्थित रह लालू प्रसाद यादव के दीर्घायु होने की कामना किया।

Related posts

Leave a Comment