बहरिया।बहरिया थाना क्षेत्र के दलीपुर में आकाश पासी का पार्थिव शरीर सऊदी अरब से उनके पैतृक गांव पहुंचने की सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने दलीपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
दुःख की इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी आप के साथ खड़ी है। जिला मीडिया प्रभारी भाजपा गंगापार उमेश तिवारी ने बताया कि कि कुछ दिन पहले सऊदी अरब में आकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी और उनका शव वापस भारत लाने के लिए परिजनों से भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार से गुहार लगाई जिलाध्यक्ष द्वारा जानकारी देने पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भारतीय दूतावास से संपर्क कर आकाश का शव वापस भारत मंगाया।इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी,महेश माली संजय यादव आदि मौजूद रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया