शहीदों का सम्मान किसी राजनीति का विषय नहीं होना चाहिए : रजनीकांत श्रीवास्तव

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रांत सहसंयोजक रजनीकांत श्रीवास्तव ने जनपद गाजीपुर के जेतपुरा गांव में शहीद महेश कुशवाहा के नाम पर स्थापित शिलापट्ट को हटाए जाने की खबर पर गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त किया है। अखिलेश जी pda की राजनीति कीजिए लेकिन जाति में बंद कर अपमान मत कीजिए सरहद पर खड़े होकर हम सब की सुरक्षा करने वाले शहीदों का अपमान बर्दाश्त नहीं आज हम सुरक्षित हैं महफूज हैं तो केवल सैनिकों के वजह से मोदी सरकार की दूरदर्शिता की वजह से सरहद हमारा सुरक्षा कवच अभएगे है उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों का सम्मान संपूर्ण समाज और राष्ट्र का दायित्व है। शहीदों के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ या राजनीतिक हस्तक्षेप अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि वर्ष 2018 में अनंतनाग में शहीद हुए वीर जवान महेश कुशवाहा की स्मृति में स्थापित “अमर शहीद द्वार” और शिलापट्ट को हटाने का प्रयास न केवल एक शहीद का, बल्कि देश की सेना, उनके परिवार और समस्त राष्ट्रभक्त नागरिकों की भावनाओं का अपमान है।
उन्होंने कहा कि यदि शहीद के परिजनों को किसी प्रकार की धमकी दिए जाने की बातें सत्य हैं, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध एक गंभीर विषय है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
रजनीकांत श्रीवास्तव ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि शहीद महेश कुशवाहा के सम्मान की पुनः स्थापना सुनिश्चित की जाए, शिलापट्ट को यथास्थान स्थापित किया जाए तथा शहीद परिवार की सुरक्षा एवं सम्मान की पूर्ण गारंटी दी जाए।
उन्होंने कहा, “शहीदों का सम्मान किसी जाति, वर्ग या राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र का सम्मान है। देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों की स्मृतियों को अक्षुण्ण रखना हम सभी का नैतिक और राष्ट्रीय दायित्व है।”

Related posts

Leave a Comment