विराट प्रबुद्ध संगोष्ठी एवं चेतना संवाद में सामाजिक एकता का हुआ आह्वान

नवाबगंज। विराट प्रबुद्ध संगोष्ठी एवं चेतना संवाद कार्यक्रम का आयोजन रविवार को उत्साह एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं पूर्व सचेतक विधान मंडल उत्तर प्रदेश उदयभान करवरिया ने समाज के लोगों को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संकल्प दिलाया।

अपने संबोधन में उन्होंने अति दलित एवं अति पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से लड़ने की बात कही। उन्होंने समाज को संगठित रहने एवं सामाजिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही प्रदेश की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए एक बड़े नेता की लोकप्रियता पर सवाल उठाए। उन्होंने गंगापार क्षेत्र की जनता से वर्ष 2027 में पुनः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाने तथा शहर उत्तरी विधानसभा से विधायक हर्षवर्धन बाजपेई को पुनः विजयी बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने सामाजिक एकता, संगठन और समाज की भागीदारी को समय की आवश्यकता बताते हुए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि वैज्ञानिक डॉ. बृजेश कांत द्विवेदी ने की। उन्होंने उपस्थित अतिथियों, समाज के प्रबुद्धजनों एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक जागरूकता और संवाद ही समाज को नई दिशा प्रदान कर सकते हैं।

कार्यक्रम का संचालन मनोज दुबे ने किया, जबकि कार्यक्रम के संयोजक शिवम मिश्र शिवाजी रहे,

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक दुबे, ब्लॉक प्रमुख बहरिया शशांक मिश्र, पूर्व ब्लॉक प्रमुख आलोक पांडेय, जयवर्धन त्रिपाठी, श्याम प्रकाश द्विवेदी ,पूर्व प्रत्याशी मौला महाराज, पूर्व प्रत्याशी आशीष पांडेय, अरुण पाण्डेय, सुधांशु मिश्र, विकास दुबे सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही तथा सामाजिक जागरण, एकता और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

Related posts

Leave a Comment