आज दिनांक 18 जून 2026 को ,कोरडेट आंवला द्वारा इकाई प्रमुख इफको आंवला श्री सत्यजीत प्रधान जी के संरक्षण व कोरडेट प्रधानाचार्य डॉ॰ अरविंद कुमार
के दिशा निर्देशन में , भारत सरकार के ”खेत बचाओ अभियान ”अंतर्गत किसान सभा का आयोजन ग्राम कीरतपुर विकास क्षेत्र आलमपुर तहसील आंवला में किया गया I राजेश कुमार मौर्य उपक्षेत्र प्रबंधक कार्डेट आंवला ने कृषकों को स्वस्थ मृदा ,स्वस्थ फसल तथा संतुलित उर्वरक प्रयोग में जैव उर्वरक, नैनो यूरिया व नैनो डी ए पी तथा सागरिका के उपयोग और महत्व की जानकारी दी। कृषक द्वारा नैनो यूरिया प्लस तरल एवम् नैनो डी. ए.पी.तरल का प्रयोग कर ,कृषि लागत में कमी के साथ ,मृदा स्वास्थ्य सुधार तथा जल प्रदूषण व वायु प्रदूषण में कमी होने की बात कही I
कृषक भाई 5ml प्रति किलो प्रति किलो बीज की दर से नैनो डी ए पी बीज उपचार व 250 मि0 ली 0जड़ उपचार लाभदायक होता है। कृषक जैव उर्वरक एन पी के कंसोर्टिया से बीजशोधित /जड़ शोधित, मृदा के साथ उपयोग करने से, मृदा मैं उपलब्ध अघुलनशील फास्फेटिक और पोटास खाद को घुलनशील अवस्था में बदल कर पौधा को उपलब्ध कराता है , जिससे मृदा भुरभरी होती है और बीज का जमाव, जड़ का विकास अच्छा होता है I एजेंटो वेक्टर जैव वातावरण के नत्रजन का स्थिरीकरण करता है I घुलनशील फास्फेटिक की उपलब्धता बढ़ने से, फसल द्वारा खाद का अवशोषण अधिक होता है और मृदा में जीवांश मात्रा की वृद्धि के साथ, उर्वरा शक्ति की बढ़ोतरी होने से,फसल उत्पादन में वृद्धि होती है। सभी फसलों में पहली बार दानेदार यूरिया प्रयोग करें इसके 15 – 20 दिन बाद, इफको नैनो यूरिया 500 मि0 लीटर,प्रति एकड़ ,100 -125 लीटर पानी मे घोलकर फसलों पर छिड़काव करना अत्यंत लाभदायक है I इस लिए सभी किसान भाई दानेदार यूरिया का दूसरी बार और तीसरी बार का प्रयोग न करें इसकी जगह नैनो यूरिया तरल का फसलों पर छिड़काव लाभ दायक होता है । साथ ही सागरिका तरल या जल विलेय उर्वरक का उपयोग,कृषक को लागत में कमी के साथ फ़सल उत्पादन व उत्पादकता व गुणवत्ता में वृद्धि होगी। कृषकों को नैनो जिंक,नैनो कॉपर,धारा अमृत के उपयोग और फायदे की जानकारी दी। क्षेत्र प्रतिनिधि कार्डेट आंवला विपुल कुमार द्वारा किसानों को जागरूक करते हुए मृदा परीक्षण के फायदे और मृदा नमूना ग्रहण करने की चर्चा की ,साथ ही बायो डीकंपोजर ,जैव उर्वरक, सागारिका , पोटाश व बोरान के प्रयोग एवं लाभ के विभिन्न पहलुओं से किसानों को जागरूक किया, तथा निःशुल्क मृदा परीक्षण की बात कही व कृषकों को निःशुल्क जैव उर्वरक वितरित किए गए ,कार्यक्रम में 40 से अधिक कृषक व् महिला कृषक उपस्थित रहे ।। राजेश कुमार मौर्य इफको कार्डेट आंवला।
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान सभा का आयोजन।