बूथ मजबूती से ही विधायक और सांसद बनते हैं-जाटव आर पी गौतम

प्रयागराज: आज दिनांक 18/06/2026 को अपना दल एस गंगापार प्रयागराज की समीक्षा बैठक सर्किट हाउस प्रयागराज में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष जाटव आर पी गौतम और विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव विनोद गंगवार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भानु प्रताप पटेल ने किया और संचालन जिला महासचिव राज कुमार पटेल ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। मुख्य अतिथि जाटव आर पी गौतम ने कहा कि अपना दल एस के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रत्येक गांवों में और प्रत्येक बूथ पर जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा किए गए कार्यों के साथ पार्टी की विचारधारा को बताने का कार्य करें। जिससे प्रत्येक बूथ पर अपना दल एस से ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी में जोड़ा जा सके। इसके साथ ही साथ बूथ स्तर पर चौपाल बैठक का आयोजन करके सभी लोगों को हर घर झंडा अभियान चला कर अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगवाने का कार्य भी करें, जिससे हर गांव में अपना दल एस का झंडा दिखाई दे। जब हम प्रत्येक बूथ को जीतेंगे तो निश्चित तौर पर हर जगह विधायक और सांसद अपना दल एस का होगा। 2 जुलाई को अपना दल के संस्थापक डॉ सोनेलाल पटेल की जयंती को जन स्वाभिमान के रूप मनाई जाएगी। जिसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का कार्य करें। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव विनोद गंगवार ने कहा कि अपना दल का पहला विधायक भी बिना किसी गठबंधन के ही जीते थे।इसलिए आप सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक दूसरे का सहयोग करते हुए पार्टी को मजबूतती प्रदान करने का कार्य करें। बैठक में राष्ट्रीय सलाहकार जवाहरलाल पटेल, ब्लाक प्रमुख सैदाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, श्यामराज पटेल, शिवमूरत पटेल, दुर्गा प्रसाद पटेल, रुद्रप्रताप सिंह, रविनंदन यादव, आदित्य पासी, अम्माद हसन, डां डीपी पटेल, राम सिंह पटेल, प्रवीण तिवारी, भारत सिंह, असलम सिद्दीकी, रामशीला पटेल, प्रीतम पटेल, अशोक कुमार, वीरेंद्र कुमार, आशीष कुमार, राजेन्द्र सिंह पटेल आदि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related posts

Leave a Comment