तीर्थ राज प्रयाग और श्रृंगवेरपुर धाम की सेवा मेरा सौभाग्य –डी पी आर ओ

तीर्थराज प्रयाग और श्रृंगवेरपुर धाम की सेवा करने का अवसर प्राप्त होना मेरा सौभाग्य है ये बाते रामायण मेला आयोजन समिति श्रृंगवेरपुर धाम प्रयागराज द्वारा आयोजित 157 वी साप्ताहिक विशेष भव्य सायंकालीन गंगा आरती उतारने के पश्चात् बतौर मुख्य यजमान/मुख्य अतिथि रवि शंकर द्विवेदी जिला पंचायत राज अधिकारी प्रयागराज ने कही उन्होंने यह भी कहा कि नियमित दो कर्मचारियों के साथ ही सप्ताह में एक बार बड़ी संख्या में कर्मचारियों को लगाकर सफाई का कार्य पूर्ण किया जायेगा साथ ही शीघ्र ही मां भगवती शांता श्रृंगी ऋषि के मन्दिर की सीढ़ियों पर तीर्थ यात्रियों व पर्यटकों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए छाया का प्रबन्धन कार्य भी प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जायेगा प्रारम्भ में आये हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय रामायण मेला के संयुक्त मंत्री अमित द्विवेदी ने गंगा घाट की सफाई एवं मां भगवती शांता श्रृंगी ऋषि मन्दिर की सीढ़ियों पर छाया किये जाने का अनुरोध किया जिस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने अपनी सहमति जताई और कार्य कराये जाने का आश्वासन भी दिया इस अवसर पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव पंकज पाण्डेय जिलाध्यक्ष डॉ रमापति त्रिपाठी राष्ट्रीय रामायण मेला के उपाध्यक्ष सियाराम सरोज ने जिला पंचायत राज अधिकारी को पुष्प माला अंगवस्त्रम व प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की कार्यक्रम का संचालन मेला के महामंत्री उमेश चन्द्र द्विवेदी ने किया इस अवसर पर गोलू जी प्रतिमा मिश्रा उमेश चन्द्र पाण्डेय अंजनी पाण्डेय तीर्थ पुरोहित संजय त्रिपाठी आचार्य राकेश कुमार त्रिपाठी मंजीत कुमार सोशल मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश द्विवेदी प्रशान्त द्विवेदी गोलू त्रिपाठी बॉबी केसरवानी तुलसीराम प्रजापति मनोज भोला सोनी आदि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे

Related posts

Leave a Comment