गोरखपुर। विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर लॉज मेजेस्टिक बुद्धा नं. 464 की ओर से ग्राम शेरपुर चमराह, डोहरिया बाजार में चैरिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जरूरतमंद एवं मेधावी बच्चों को किताब, कॉपी, स्कूल बैग, ज्योमेट्री बॉक्स, पेन-पेंसिल सहित आवश्यक शिक्षण सामग्री वितरित की गई। साथ ही बच्चों की पढ़ाई में निरंतरता बनी रहे, इसके लिए एक वर्ष की स्कूल फीस का सहयोग भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ ब्रदर राइट वर्शिपफुल ब्रदर हरि नंदन श्रीवास्तव एवं वेरी वर्शिपफुल ब्रदर मनकेश्वर नाथ पांडेय के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विश्व बंधुत्व का वास्तविक अर्थ केवल आपसी सद्भाव तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के जीवन में आशा, शिक्षा और आत्मविश्वास का प्रकाश पहुंचाना भी है।
इस अवसर पर वर्शिपफुल मास्टर वर्शिपफुल ब्रदर विकल्प त्रिपाठी, सचिव वर्शिपफुल ब्रदर दिनेश बिहारी श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष वर्शिपफुल ब्रदर राघवेंद्र दास, वर्शिपफुल ब्रदर संचित श्रीवास्तव, ब्रदर श्रेयांश पांडेय, ब्रदर मनीष जायसवाल, ब्रदर डॉ. दीपक श्रीवास्तव, ब्रदर डॉ. प्रशांत अस्थाना, ब्रदर सज्जन माथुर तथा ब्रदर डॉ. ए.के. राई प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से कक्षा 9 के छात्र कार्तिक कुमार और कक्षा 11 की छात्रा निशा निषाद को प्रोत्साहित किया गया। कार्तिक कुमार ने कक्षा 8 में 81 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, जबकि निशा निषाद ने हाईस्कूल में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। वर्शिपफुल मास्टर वर्शिपफुल ब्रदर विकल्प त्रिपाठी एवं सचिव वर्शिपफुल ब्रदर दिनेश बिहारी श्रीवास्तव ने दोनों विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि यदि वे अपनी मेहनत और उत्कृष्ट परिणाम की निरंतरता बनाए रखते हैं, तो भविष्य में भी लॉज मेजेस्टिक बुद्धा नं. 464 की ओर से उनकी पढ़ाई में हरसंभव सहयोग जारी रहेगा।
जरूरतमंद बच्चों को दी शिक्षा-सहायता