हत्या के ग्यारह दिन बाद पीड़ित परिवार से मिलने मेजा पहुँचे मंत्री राकेश राठौर गुरु जी

मेजा । प्रयागराज जनपद के मेजा छेत्र के कुकर कोटवा गाँव मे हुए ट्रिपल हत्याकांड के 11 दिन बाद परिवार पीड़ित परिवार से मिले राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु जी ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है । नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग के राज्यमंत्री राकेश राठौर ‘गुरुजी’ व कुंडा की भाजपा नेत्री डॉ सुमन साहू दीदीजी ने बृहस्पतिवार को मेजा के कुकर कोटवा पहुंचकर पीड़ित परिवार व उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी सवेंदना व्यक्त की। पीड़ित परिवार को मंत्री राकेश राठौर द्वारा अपने निजी कोष से आर्थिक सहायता के रूप में दो लाख रुपये का चेक दिया गया और इसके अतिरिक्त साहू समाज द्वारा चंद्रिका प्रसाद साहू के अगुवाई में चंदा इकट्ठा कर करीब एक लाख पच्चीस हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई ।इस दौरान मंत्री ने 11 दिन पहले हुई घटना की जानकारी ली तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त एवं निष्पक्ष कार्रवाई सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मिलकर सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को प्रकरण की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
मुलाकात के दौरान राज्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों का हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वही कुंडा की भाजपा नेत्री डॉ सुमन साहू दीदीजी ने शाषन व प्रशासन से सभी अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर की कार्यवाही करने व ग्राम प्रधान के खिलाफ उनके सम्पत्ति जाँच कर कठोर कार्यवाही करने की माँग की है । वही पीड़ित परिवार ने बताया कि आज हत्या को 11 दिन बीत गये है लेकिन शाषन व प्रशासन की तरफ से किसी भी प्रकार की मदद अभी तक नही मिली । इस मौके पर साहू समाज अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद साहू, भाजपा नेता पवन गुप्ता , हरिसेनगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवजी साहू, भाजपा छेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ वीके साहू, डॉ नन्हेलाल साहू, राजेश साहू, अनूप गुप्ता, राजू केशरवानी ,अशोक गुप्ता,नामित सभासद मनीष साहू ,व पुलिस प्रशासन के आलाअधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment