कानपुर एरिया में फ्रेट कस्टमर मीटिंग आयोजित, माल यातायात बढ़ाने एवं ग्राहक सुविधाओं पर हुआ व्यापक विचार-विमर्श

मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज श्री रजनीश अग्रवाल के निर्देशन में आज दिनांक 29 जून 2026 को श्री अकांशु गोविल, उप मुख्य यातायात प्रबंधक (Dy. CTM), कानपुर की अध्यक्षता में कानपुर एरिया के फ्रेट कस्टमर्स, व्यापारियों एवं साइडिंग प्रतिनिधियों के साथ माल यातायात (Goods Traffic) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य रेलवे एवं फ्रेट ग्राहकों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना, माल यातायात में वृद्धि करना तथा ग्राहकों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं एवं सुझावों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा करना था। साथ ही रेलवे द्वारा संचालित विभिन्न Incentive Schemes, नवीन व्यावसायिक नीतियों एवं उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान कर अधिक से अधिक ग्राहकों को उनका लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया।
बैठक के दौरान रेलवे अधिकारियों द्वारा ग्राहकों को रेलवे की विभिन्न माल परिवहन सुविधाओं, प्रोत्साहन योजनाओं, माल ढुलाई प्रक्रियाओं के सरलीकरण, लोडिंग एवं अनलोडिंग सुविधाओं, डिजिटल सेवाओं तथा व्यवसाय विकास से संबंधित विभिन्न पहलों की जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित फ्रेट ग्राहकों एवं साइडिंग प्रतिनिधियों से सुझाव एवं समस्याएँ आमंत्रित कर उन पर विस्तृत चर्चा की गई। कई सुझावों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए तथा शेष विषयों को संबंधित विभागों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किए जाने का आश्वासन दिया गया।
बैठक में रेलवे की ओर से श्री अकांशु गोविल, Dy. CTM/CNB, श्री पवन कुमार, ACM/CNB, श्री एस. के. मीना, CMI/Goods/CNB, श्री ज्ञान प्रकाश, CGS/CPC, श्री अमित वर्मा, CGS/PNKD, श्री इन्द्राज मीना, CPS/CNB, श्री के. डी. मीना, CMI/CNB सहित कानपुर एरिया के सभी गुड्स डिपो प्रभारी, निरीक्षक एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
फ्रेट ग्राहकों एवं साइडिंग प्रतिनिधियों की ओर से श्रीमती रेनू अग्रवाल (WHM/SATP), श्री रणंजय सिंह (AE-CHD-1/MTPH), श्री भीम भूषण (Sr. Manager/PBCP), श्री प्रोमित आध्य (DGM/MKPP)श्री अनिल कनोजिया-AO/ICDG, श्री संजय सिंह (स्टेट प्रेसिडेंट, उत्तर प्रदेश सीमेंट डीलर्स एसोसिएशन), श्री अनिल डालमिया (C&F, UltraTech Cement), श्री दीपक सिंह (लोडिंग पार्टी/PNKD), श्री संदीप सिंह (लोडिंग पार्टी/PNKD) एवं श्री ज्ञानेश मिश्रा-स्टेट प्रेसिडेंट, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सहित अनेक प्रमुख फ्रेट ग्राहक एवं व्यापारी उपस्थित रहे।
अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री अकांशु गोविल, Dy. CTM ने कहा कि भारतीय रेल अपने फ्रेट ग्राहकों को सुरक्षित, समयबद्ध, विश्वसनीय एवं किफायती माल परिवहन सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी ग्राहकों से रेलवे की प्रोत्साहन योजनाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने तथा रेलवे के साथ दीर्घकालिक व्यावसायिक साझेदारी को और सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई तथा सभी प्रतिभागियों ने भविष्य में भी ऐसे ग्राहक संवाद कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने पर सहमति व्यक्त की।

Related posts

Leave a Comment