भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर मध्य रेलवे के सूबेदारगंज ट्रेनिंग सेंटर में 15 जून से 04 जुलाई 2026 तक आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैंप में मुख्य कार्मिक अधिकारी/प्रशासन (दक्षिण पूर्व रेलवे) श्रीमती जोतस्ना पाण्डे कुसुमाकर का आगमन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में भारत स्काउट एवं गाइड की उपाध्यक्षा श्रीमती आयुषी भटनागर की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्य अतिथि का स्काउटिंग परंपरा के अनुसार स्कार्फ पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके तुरंत बाद कैंप के बच्चों ने उनके स्वागत में एक सुंदर स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।
भ्रमण के दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती जोतस्ना पाण्डे ने समर कैंप में संचालित विभिन्न रचनात्मक एवं शैक्षिक गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों द्वारा तैयार की गई आर्ट एवं क्राफ्ट, फैब्रिक वर्क और अन्य हस्तकला कृतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इसके पश्चात, बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए एक अत्यंत आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के समापन पर संबोधित करते हुए श्रीमती जोतस्ना पाण्डे ने बच्चों और पूरी टीम की सराहना की। उन्होंने बच्चों को निरंतर सीखने, आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने तथा समाज के प्रति सकारात्मक योगदान देने की प्रेरणा देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगल कामनाएं दीं। उनका यह प्रेरणादायी मार्गदर्शन समर कैंप के बच्चों और आयोजकों के लिए बेहद अविस्मरणीय रहा। अंत में, उत्तर मध्य रेलवे की ओर से उन्हें सप्रेम स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री मंजू जोशी (राज्य संगठन आयुक्त, गाइड) द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री रवि कान्त शर्मा (राज्य संगठन आयुक्त, स्काउट), प्रयागराज मंडल से श्री शिशु पाल यादव (जिला संगठन आयुक्त, स्काउट) सहित लीडर्स ज्योति कुमारी, निलंजन, प्रियांशु, प्रियंका कुमारी राय, पूजा, अंकिता, सारिका, रितु, ललित, अभिनंदन, आकाश और ऋषभ आदि उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सूबेदारगंज समर कैंप में मुख्य कार्मिक अधिकारी/प्रशासन/दक्षिण पूर्व रेलवे श्रीमती जोतस्ना पाण्डे कुसुमाकर का आगमन