प्रयागराज । भारत के अग्रणी आईटी हार्डवेयर, सर्विलांस और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की अग्रणी कंपनी कंसिस्टेंट इन्फोसिस्टम्स ने सिविल लाइंस, प्रयागराज में अपने पहले सर्विलांस एक्सपीरियंस ज़ोन का उद्घाटन किया। यह सेंटर ग्राहकों, सिस्टम इंटीग्रेटर्स, इंस्टॉलर्स, डीलर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और चैनल पार्टनर्स को कंपनी के सीसी टीवी सर्विलांस, सिक्योरिटी, नेटवर्किंग और गेमिंग उत्पादों का लाइव डेमो, प्रोडक्ट डिस्प्ले और विशेषज्ञों की सलाह के साथ अनुभव करने का अवसर प्रदान करेगा।
उद्घाटन समारोह में कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स) चंदन कुमार, प्रोडक्ट हेड (सर्विलांस) पवन कुमार सिंह, मार्केटिंग हेड रितेश दास, प्रोडक्ट हेड (गेमिंग) गोविंद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने आगंतुकों को कंपनी के नवीनतम तकनीकी उत्पादों और समाधानों की जानकारी दी। कंपनी के सीएमडी एवं को-फाउंडर योगेश अग्रवाल ने कहा कि यह एक्सपीरियंस ज़ोन ग्राहकों और पार्टनर्स को खरीद या इंस्टॉलेशन से पहले उत्पादों को समझने और परखने का अवसर देगा। उन्होंने कहा कि यह पहल कंपनी की इनोवेशन, बेहतर सेवा और भारतीय बाजार को विश्वस्तरीय तकनीकी समाधान उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उद्घाटन के बाद आयोजित डीलर एवं डिस्ट्रीब्यूटर मीट में 120 से अधिक चैनल पार्टनर्स ने भाग लिया। इस दौरान कंपनी ने अपने नवीनतम आईटी हार्डवेयर,सर्विलांस, मोबिलिटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और गेमिंग उत्पादों का प्रदर्शन किया तथा भविष्य की व्यावसायिक संभावनाओं और विकास योजनाओं पर चर्चा की।
प्रयागराज में कंसिस्टेंट इन्फोसिस्टम्स ने पहला सर्विलांस एक्सपीरियंस ज़ोन शुरू किया