फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य से मिला ग्राम रोजगार सेवकों का प्रतिनिधिमंडल

प्रयागराज।ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी वर्षों से लंबित और न्यायोचित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा है एसोसिएशन का कहना है कि ग्राम रोजगार सेवक प्रदेश में ग्रामीण विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन वे सीमित मानदेय और अस्थाई सेवा जैसी कठिन परिस्थितियों में काम करने को मजबूर हैं
एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि 04 अक्टूबर 2021 को डिफेंस एक्सपो मैदान, लखनऊ में ग्राम रोजगार सेवकों के हित में की गई घोषणाएं आज तक लागू नहीं हो सकी हैं, जिससे प्रदेश के हजारों रोजगार सेवकों में निराशा है। उन्होंने निम्नलिखित पांच प्रमुख मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है
1.सेवा सुरक्षा और एचआर पॉलिसी: सभी ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित करते हुए सम्मानजनक सेवा सुरक्षा और एचआर पॉलिसी तत्काल लागू की जाए।
2.मानदेय में वृद्धि: रोजगार सेवकों को ₹24,000 प्रति माह मानदेय दिया जाए और इसका भुगतान अलग बजट से समयबद्ध रूप से हो।
3.घोषणाओं का क्रियान्वयन: 04 अक्टूबर 2021 को की गई सभी घोषणाओं और आश्वासनों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।
4.सामाजिक सुरक्षा: ग्राम रोजगार सेवकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करते हुए दुर्घटना बीमा, चिकित्सा सुविधा एवं अन्य कर्मचारी हित लाभ उपलब्ध कराए जाएं।
5.सेवाओं का समुचित उपयोग: ग्रामीण विकास विभाग की समस्त योजनाओं में ग्राम रोजगार सेवकों की भूमिका स्पष्ट, स्थाई एवं सुदृढ़ की जाए।
एसोसिएशन के जिला महामंत्री सुनील त्रिपाठी ने शासन से इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का अनुरोध किया है ताकि प्रदेश के हजारों ग्राम रोजगार सेवकों को न्याय मिल सके। ज्ञापन देने वालों मे विपिन मिश्र सत्यम गुप्ता अमर सिंह कृष्ण कुमार पवन मिश्र महावीर सरोज राजेश गौतम श्रृंगवेरपुधाम ब्लाक से विद्याधर पाण्डेय अजीत सरोज छोटेलाल सरोज हरिकेश यादव रामबाबू मौर्य संदीप कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।

Related posts

Leave a Comment